​”भाजपा को लोकतंत्र खत्म करना है तो सामने आकर करे पीठ-पीछे क्यों कर रहे”, तेजस्वी यादव का भाजपा पर हमला

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 19 मई 2024। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जो लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं तो ये बताए क्यों खत्म करना चाहते हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन 300 से ज्यादा सी​टें लाने जा रही है। पूरी तरह से इस बार सच के आगे झूठ नहीं टिकेगा। हम लोग को जनता का प्यार मिल रहा है। प्रधानमंत्री जो लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं तो ये बताए क्यों खत्म करना चाहते हैं। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा वह (अरविंद केजरीवाल) ठीक बोल रहे हैं। आप (बीजेपी) डरे हुए हैं और आप चाहते हैं कि आपके सामने कोई खड़ा न हो। लोकतंत्र खत्म करना है तो सामने आकर करे पीठ-पीछे क्यों कर रहे हैं।

बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि आप देख सकते हैं कि वे किस तरह आप के पीछे पड़े हैं वो हम सब को जेल में डालना चाहते हैं। मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहूंगा कि आप यह ‘जेल का खेल’ खेल रहे हैं कभी मनीष सिसोदिया, कभी संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल रहे। मैं रविवार को अपने सभी बड़े नेताओं, विधायकों के साथ दोपहर 12 बजे भाजपा मुख्यालय आ रहा हूं। आप जिसे चाहें जेल में डाल सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

नए राष्ट्रपति की शपथ से पहले ताइवान की संसद में चले लात-घूसे, चीन समर्थक विपक्ष के प्रस्ताव पर सांसद बिल लेकर भागा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव ताइवान 19 मई 2024। ताइवान में नए राष्ट्रपति लाई चिंग ते की शपथ से 2 दिन पहले देश की संसद में चीन समर्थक विपक्ष के प्रस्ताव पर जमकर हंगामा हुआ। ताइवानी संसद में शुक्रवार को सांसद स्पीकर की सीट-टेबल पर चढ़ गए व एक-दूसरे को […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां