एयरफोर्स के हवाई अड्डों पर अब विमान की खिड़कियां बंद करने की जरूरत नहीं होगी, डीजीसीए का निर्देश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 जुलाई 2025। देश के रक्षा हवाई अड्डों पर अब व्यवसायिक एयरलाइंस के यात्रियों को टेकऑफ या लैंड करते वक्त विमान की खिड़कियों को बंद करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस संबंध में आदेश जारी कर इस पाबंदी को वापस ले लिया है। ऑपरेशन सिंदूर के समय डीजीसीए ने एक आदेश जारी कर वायुसेना और व्यवसायिक दोनों इस्तेमाल में आने वाले हवाई अड्डों पर सुरक्षा कारणों से विमान की खिड़कियां बंद रखने और हवाई और जमीनी फोटोग्राफी को प्रतिबंधित कर दिया था। 

डीजीसीए ने जारी किया बयान
अब डीजीसीए ने विमान की खिड़कियां बंद करने का आदेश वापस ले लिया है। हालांकि वायुसेना के हवाई अड्डों पर हवाई और जमीनी फोटोग्राफी पर प्रतिबंध अभी भी जारी रहेगा। DGCA ने एक बयान में कहा, ‘भारतीय वायुसेना के संयुक्त उपयोगकर्ता हवाई अड्डों (JUAs) पर परिचालन सुरक्षा बढ़ाने के लिए हवाई और जमीनी फोटोग्राफी पर प्रतिबंध और खिड़कियों के पर्दे नीचे करने संबंधी सलाह हवाई संचालकों को जारी की गई थी। हालांकि, अब संशोधित निर्देश प्राप्त होने के बाद, खिड़कियों के पर्दे नीचे करने की जरूरत नहीं है, जबकि भारतीय वायु सेना के संयुक्त उपयोगकर्ता हवाई अड्डों पर सभी संचालनों के लिए हवाई/जमीनी फोटोग्राफी पर प्रतिबंध अभी भी लागू रहेगा।

भारत-पाकिस्तान तनाव घटने पर जारी किया गया था नियम
डीजीसीए ने खासकर पश्चिमी सीमा पर मौजूद हवाई अड्डों के लिए खासतौर पर ये नियम लागू किए थे। ऑपरेशन सिंदूर के समय जब भारत और पाकिस्तान में तनाव चरम पर था, तब सरकार ने उत्तर, मध्य और पश्चिमी सीमा पर मौजूद 32 हवाई अड्डों को कुछ दिन के लिए बंद करने का निर्देश जारी किया था। तनाव घटने के बाद जब हवाई क्षेत्र को खोल दिया गया तो सिर्फ उन्हीं हवाई अड्डों पर नियमों को लागू किया गया, जिन पर वायु सेना और व्यवसायिक विमानों का संयुक्त संचालन होता है।

Leave a Reply

Next Post

इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों से चार उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार भी बरामद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 20 जुलाई 2025। सुरक्षा बलों ने मणिपुर के इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। सुरक्षा बल लगातार राज्य में उग्रवादियों के खिलाफ अभियान चला रही है। […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस