कोरबा में एक ही परिवार के चार लोगों को फूड प्वाइजनिंग, खाना खाने के बाद बिगड़ी सभी की तबीयत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोरबा 02 मार्च 2025। कोरबा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र बरपाली तुरिधाम नगरदा गांव में एक ही परिवार के चार लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। इस घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया और सभी को कोरबा के जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि 50 वर्षीय प्यारेलाल का परिवार निवास करता है, जहां घर पर उसकी पत्नी और दो बेटी समेत एक दामाद साथ में रहता है। शनिवार की रात खाना खाने के बाद सभी की एक के बाद एक तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी और चक्कर आने लगे, कमजोरी महसूस होने लगी। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था। जब सभी की तबीयत बिगड़े पर उन्हें अंदेशा हुआ कि खाने या पीने में कुछ हुआ होगा। इस दौरान पीने वाले पानी के टब में देखा तो छिपकली मरी हुई पड़ी थी। उसके बाद घर पर हड़कंप मच गया और आसपास लोगों को इसकी जानकारी दी गई सभी को एंबुलेंस के माध्यम से कोरबा के जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया।

बताया जा रहा है कि 50 वर्षीय प्यारेलाल उसकी पत्नी 48 वर्ष की कलाबाई 32 वर्षीय बेटी दिल बाई और 35 वर्षीय दामाद रथराम ने एक साथ भोजन किया था। वहीं प्यारेलाल की एक बेटी ने खाना नहीं खाया था और न ही पानी पिया था, जिससे वह सुरक्षित थी। डॉक्टर ने बताया है कि सभी खतरे से बाहर है समय रहते सभी का उपचार शुरू कर दिया गया था।

Leave a Reply

Next Post

नए म्यूजिकल वीडिओ को लेकर उत्साहित हैं बबिता मिश्रा अभिनेत्री बबिता मिश्रा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/(अनिल बेदाग) मुंबई 02 मार्च 2025। अभिनेत्री बबिता मिश्रा का नया म्यूजिक वीडियो सॉन्ग जल्द ही आने वाला है, जिसको लेकर वह बहुत उत्साहित हैं। यह गीत पुराने सुपरहिट गीत एक हसीना थी का रीमिक्स वर्जन है। बबिता हिंदी और भोजपुरी फिल्म्स में अभिनय कर चुकी […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग