“इंडी गठबंधन की सरकार ने प्रदेश को सिर्फ लूटने का काम किया है”, सीता सोरेन का निशाना

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जामताड़ा 15 मई 2024। सीता सोरेन ने इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में मौजूदा इंडी गठबंधन की सरकार ने प्रदेश को सिर्फ लूटने का काम किया है। यहां विकास का काम रसातल में चला गया हैं। किसी प्रकार का विकास कार्य नहीं हो रहा है। दरअसल, सीता सोरेन ने जामताड़ा विधानसभा के तरणी आदिवासी टोला क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल समेत तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान सीता सोरेन ने कहा कि जामताड़ा विधानसभा के आदिवासी भाई-बहनों का लगातार शोषण हो रहा है। सीता सोरेन ने कहा कि आदिवासी भाई-बहनों को मूलभूत सुविधाओं से दूर रखा जा रहा है। दुमका लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद जामताड़ा विधानसभा में सभी विकास कार्य करवाना हमारी प्राथमिकता होगी। वहीं, मंडल ने संबोधन के दौरान कहा कि दुमका लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन को जिताकर दिल्ली भेजना है।

बता दें कि दुमका लोकसभा सीट से इस बार भाजपा प्रत्याशी के रूप में सीता सोरेन चुनाव लड़ रही हैं। कुछ दिनों पहले ही वो जेएमएम छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं, जिसके बाद भाजपा ने वर्तमान सांसद सुनील सोरेन का टिकट काटकर उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है। सीता सोरेन के सामने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी नलिन सोरेन हैं। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला होने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को 2024 का प्रधानमंत्री बताया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 15 मई 2024। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और रायबरेली के ऑब्जर्वर भूपेश बघेल ने रायबरेली लोकसभा में लगातार पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। रायबरेली के बथुआ में उन्होंने बड़ा दावा किया है, वहां की […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं