लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान में बम होने की धमकी; जांच में अफवाह निकली खबर, पकड़ा गया संदिग्ध

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोच्चि 25 जून 2024। लंदन जाने वाली एयर इंडिया के एक विमान को बम में मंगलवार को बम होने की धमकी दी गई। हालांकि, तलाशी के बाद विमान में कुछ भी नहीं मिला। धमकी भरा कॉल करने के संदेह में कोच्ची एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने एक व्यक्ति को पकड़ा। सुरक्षाकर्मियों ने फ्लाइट की तलाशी ली, लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं मिला। कोच्ची एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने एक बयान जारी किया। उन्होंने इस बयान में कहा, “विमान AI 149 में बम होने की धमकी मुंबई में एयर इंडिया कॉल सेंटर को मिली। फ्लाइट कोच्ची से लंदन गैटविक जा रही थी। कोच्ची एयरपोर्ट और एयर इंडिया को अलर्ट किया गया। इसकी जांच के लिए तुरंत बम खतरा आकलन समिति का गठन किया गया।”

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
एयरपोर्ट सुरक्षा ग्रुप, एयरलाइन सुरक्षा कर्मचारियों और इनलाइन बैगेज स्क्रीनिंग सिस्टम द्वारा जांच की गई। विमान को एक अलग पार्किंग स्थान पर ले जाकर तलाशी लिया गया। बता दें कि चेकइन प्रक्रिया सुबह के 10:30 बजे समाप्त हो गई थी और विमान अपने निर्धारित समय 11:50 बजे उड़ान भरने वाला था। फोन के जरिए धमकी देने वाले को पकड़ने का प्रयास किया गया। जांच के दौरान फोन करने वाले की पहचान की गई। धमकी भरा कॉल 29 वर्षीय सुहैब ने की थी। वह मलप्पुरम जिले का रहने वाला है। 

सुहैब अपनी बीबी और बच्चे के साथ कोच्ची एयरपोर्ट के प्रस्थान विभाग में चेक इन कर रहा था तभी सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। मामले की जांच के लिए उसे तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Leave a Reply

Next Post

'राहुल गांधी को अपनी दादी के गलत कामों के लिए माफी मांगनी चाहिए', मरांडी का कांग्रेस नेता पर निशाना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 जून 2024। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रमुख बाबूला मरांडी ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संविधान के बारे में बातें करते रहते हैं, लेकिन अपनी दादी के गलत कामों के […]

You May Like

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं: 39 लोगों की मौत ....|....तीन बार के एशियन पैरा गेम्स के चैंपियन नीरज की मौत....|.... बच्चों को बार-बार मीठे पेय देना कितना सही?....|....पटना में अराजकता हटाओ पदयात्रा....|....भोपाल में आगजनी के बाद जागा प्रशासन: आईएसबीटी में लगेंगे फायर हाइड्रेंट....|....एक नवंबर को भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा....|....सीएम धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी....|....बाबा रामदेव बोले-सनातन पर चौतरफा कुठाराघात....|....दावे-आपत्तियों के लिए तीन दिन शेष, मामलों का निस्तारण 30 नवंबर तक....|....सोशल मीडिया पर प्यार, आधी रात को नगदी-जेवर लेकर फरार