देशरत्न की धरती के लाल नर्मदेश्वर तिवारी संभालेंगे वायुसेना उप प्रमुख का पद, बिहार गौरवान्वित

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सीवान 30 अप्रैल 2025। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पूरे देश के साथ दुनिया की नजर भारत की तीनों सेनाओं पर है। पहली जिम्मेदारी वायुसेना निभाती है, इसलिए उसपर नजर सभी की है। ऐसे में मंगलवार देर रात भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख, यानी वाइस चीफ ऑफ एयर फोर्स के रूप में नर्मदेश्वर तिवारी का नाम आते ही बिहार के लोग रोमांचित हो उठे। देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान के लाल नर्मदेश्वर तिवारी पहलगाम हमले के बाद अहम भूमिका में आए तो उनके गांव में एक तरह का जश्न हो गया। रोमांचित लोगों ने कहा कि अब दुश्मन देश के छक्के छूटेंगे।

सीवान के लोग बोले- अब बिहार की अहम भूमिका होगी
सीवान देशरत्न राजेंद्र बाबू की धरती रही है। इस धरती से एक नाम मंगलवार रात से सुर्खियों में है। भारतीय वायु सेना में सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के सिकलपुर गांव के रहने वाले नर्मदेश्वर तिवारी को वायु सेना में वाइस चीफ बनाया गया है। जैसे ही यह खबर गांव वालों को लगी पूरा गांव खुशी से झूम उठा। दूर-दूर के लोग भी इनके परिवार से मिलने का रहे हैं। बधाइयों का तांता लगा तो लगा ही है, लोग यह भी कह रहे हैं कि अब भारत के दुश्मनों से बदला लेने में बिहार की अहम भूमिका होगी।

कल प्रभार लेंगे नर्मदेश्वर तिवारी, बॉर्डर पर तनाम की स्थिति
बताया जा रहा है कि नर्मदेश्वर तिवारी 1 मई को जॉइन करेंगे। बुधवार 30 अप्रैल को एयर मार्शल सुजीत पुष्पकर धारकर के रिटायर होने के बाद नर्मदेश्वर तिवारी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। सुजीत पुष्कर धारकर 40 वर्ष से ज्यादा सेवा देने के बाद रिटायर हो रहे हैं। इसी महीने की 22 तारीख को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमे 26 आम लोगों को आतंकियों ने मार डाला था। इस हमले में पड़ोसी देश पाकिस्तान का हाथ माना जा रहा है। पूरे देश में सरकार के साथ साथ विपक्ष भी एक सुर में इस घटना निंदा कर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। बॉर्डर पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। भारत सरकार लगातार आतंकियों से निपटने के लिए कदम उठा रही है। पाकिस्तान को सिंधु नदी से पानी रोक दिया गया है। अब इस बीच सीवान के लाल को यह पद दिया गया है, जिस से बिहार गौरवान्वित है।

Leave a Reply

Next Post

'पहलगाम हमले पर पार्टी लाइन का पालन करें'; कांग्रेस ने फिर नेताओं को दी कड़ी चेतावनी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 अप्रैल 2025। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सियासत शुरू हो गई है। पर्यटकों को धर्म पूछकर गोली मारने को लेकर विधायकों के सवाल उठाने पर कांग्रेस घिर गई है। जिसके बाद अब कांग्रेस ने मंगलवार को अपने नेताओं को पहलगाम आतंकी हमले […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं