मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: प्रतिबंधित संगठन के 4 उग्रवादी गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 28 फरवरी 2026। मणिपुर के विभिन्न जिलों से सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन प्रीपैक (पीआरओ) से जुड़े चार उग्रवादियों को जबरन वसूली की गतिविधियों में कथित संलिप्तता में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार, इन उग्रवादियों को पिछले 48 घंटों के दौरान गिरफ्तार किया गया। इंफाल पश्चिम जिले में बृहस्पतिवार को क्षत्रिमयुम लाइबा मेइती (42) को लामदेंग खुनू स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। उसी दिन संगठन के एक अन्य सदस्य को खुमान लाम्पक क्षेत्र से पकड़ा गया। सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को थौबल जिले के उयाल मखा लेइकाई क्षेत्र से संगठन के एक अन्य सदस्य को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान थोकचोम रबीचंद्र सिंह (36) के रूप में हुई है।

पुलिस के बयान के अनुसार, संगठन के एक अन्य सदस्य खुरैजाम रोजितकुमार सिंह (37) को इंफाल पूर्व जिले के थोंगजू पार्ट-द्वितीय मखा लेइकाई स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। इस बीच, सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को चुराचंदपुर जिले के थिंगहिजांग गांव में एक अभियान के दौरान एक मैगजीन सहित एक एके-47 राइफल, तीन सिंगल-बैरल राइफलें, एक बोल्ट-एक्शन राइफल और स्कोप से लैस बोल्ट-एक्शन स्नाइपर राइफल जब्त की।

इंफाल पश्चिम जिले के संगाइथेल मखा लेइकाई क्षेत्र में शुक्रवार को एक अलग अभियान में सुरक्षा बलों ने एक .303 राइफल, दो देसी बोल्ट-एक्शन सिंगल-बैरल बंदूकें, मैगजीन सहित चार पिस्तौल, एक बम और पंद्रह .303 कारतूस बरामद किए। 

Leave a Reply

Next Post

दवाओं से भी कंट्रोल में रहता डायबिटीज? तो रोज खाना शुरू कर दें Toned Milk Curd

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 28 फरवरी 2026। ड शुगर लेवल को मैनेज करना मुश्किल है और लोग अक्सर सिर्फ शुगर कम करने के बारे में सोचते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि टोन्ड दही खाने से आपके शुगर लेवल को बनाए रखने में भी मदद मिल सकती […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं