मुख्यमंत्री ने गुवाहाटी में उत्तर पूर्व क्षेत्र के उद्योग प्रतिनिधियों से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया आमंत्रित

indiareporterlive
शेयर करे

देश और विदेश में पसंदीदा निवेश स्थल के रूप में पहचान बना रहा है छत्तीसगढ़: भूपेश बघेल

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 19 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने असम प्रवास के दौरान गुवाहाटी में छत्तीसगढ़ में विनिर्माण और संबद्ध क्षेत्रों में पूंजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए उत्तर पूर्व क्षेत्र के विभिन्न औद्योगिक संगठनों और उद्योगों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नई उद्योग और व्यापार अनुकूल नीतियों के कारण राज्य की अर्थव्यवस्था कृषि, लोहा, इस्पात, सीमेंट और थर्मल पावर जैसे संपन्न कोर सेक्टर उद्योगों और छोटे और मध्यम श्रेणी के उद्योगों के प्रारंभ होने के कारण काफी बढ़ी है।

पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने उत्तर पूर्व क्षेत्र के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, NERAMAC (उत्तर पूर्वी क्षेत्रीय कृषि विपणन कॉर्पाेरेशन) मनोज कुमार दास और उप निदेशक, पीएचडी चैम्बर उत्तर पूर्व क्षेत्र एस. के. हजारिका के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की और छत्तीसगढ़ में पूंजी निवेश की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।

मुलाकात के दौरान आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क इनक्यूबेटर के मुख्य परिचालन अधिकारी प्रांजल कोंवर बताया कि वे पहले से ही 36 आईएनसी (छत्तीसगढ़ राज्य इनक्यूबेटर) के साथ काम कर रहे हैं। ग्रीन वैली राइस टेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक आशीष कुमार बजाज ने भी कई क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ में निवेश करने में अपनी रुचि दिखाई।

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के प्रतिनिधियों ने उत्तर पूर्व परिषद के सह अध्यक्ष अभिजीत बरूआ और सीआईआई के निदेशक श्री शांता सरमा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने की राज्य सरकार की नीति और पूंजी निवेश आकर्षित करने के लिए भविष्य की योजना पर प्रकाश डाला। फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्री एण्ड कॉमर्स और नॉर्थ ईस्टर्न रीजन के निदेशक बिस्वजीत हजारिका, भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) के प्रतिनिधि और बीएमजी इन्फॉरमेटिक्स के सह-संस्थापक जॉयदीप गुप्ता और श्री मोनोजीत भट्टाचार्जी ने भी गुवाहाटी में मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

भूपेश बघेल ने सभी प्रतिनिधियों के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ की क्षमताओं, संसाधनों और संभावनाओं पर प्रकाश डाला। भूपेश बघेल ने अपने संबोधन के दौरान छत्तीसगढ़ नई औद्योगिक नीति 2019-24 की प्रमुख विशेषताओं के बारे में बताया, जो समावेशी आर्थिक विकास पर केंद्रित है। भूपेश बघेल ने राज्य में निवेश के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों जैसे कि खाद्य प्रसंस्करण, इथेनॉल, रत्न और आभूषण, लघु वनोपज आदि के बारे में प्रकाश डाला। उन्होंने छत्तीसगढ़ की भूमि दरों और पट्टे के किराए में राज्य सरकार द्वारा दी गई रियायतों के बारे में भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने पिछले दो सालों में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कई प्रगतिशील कदम उठाए हैं, जिससे भारत में सबसे पसंदीदा निवेश स्थलों के रूप में छत्तीसगढ़ भी उभरा है।

भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक संसाधनों में वेल्यू एडीशन और विभिन्न प्रकार के उद्योगों के प्रारंभ होने से विकास की नई संभावनाएं निर्मित हुई है। उद्योग और व्यापार जगत में नवाचार और प्रौद्योगिकी के बढ़ते उपयोग से छत्तीसगढ़ ने भारत में पसंदीदा व्यावसायिक स्थल के रूप में विशेष पहचान बनाई है। भूपेश बघेल ने निवेशकों को यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ में अनुकूल कारोबारी माहौल है। उन्हांेने निवेशकों को छत्तीसगढ़ आने और राज्य में व्यापार के अवसरों का पता लगाने के लिए आमंत्रित किया।

Leave a Reply

Next Post

कंगना रनौत की 'धाकड़' में हुई अर्जुन रामपाल की एंट्री, खूंखार विलेन का निभाएंगे किरदार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत इन दिनों लगातार अपनी आने वाली फिल्म ‘धाकड़’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब इस फिल्म से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आ रही है और वह यह है कि इस फिल्म में कंगना का सामना अर्जुन रामपाल से […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम