देशभर में पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम 2.0 शुरू; जयशंकर ने ई-पासपोर्ट रोलआउट का भी किया एलान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 जून 2025। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को 13वें पासपोर्ट सेवा दिवस के अवसर पर भारत और विदेश के पासपोर्ट अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम (पीएसपी) के अगले चरण और देशव्यापी ई-पासपोर्ट सेवाओं की शुरुआत की घोषणा की। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 13वें पासपोर्ट सेवा दिवस के अवसर पर भारत और विदेश में सभी पासपोर्ट अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मार्गदर्शन में आपके सराहनीय प्रयास यात्रा को आसान बनाने, वैश्विक कार्यस्थल तक पहुंच को गहरा करने और नागरिकों को सशक्त बनाने में सहायक हैं। पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम 2.0 और ई-पासपोर्ट की शुरुआत के साथ विदेश मंत्रालय हमारी पासपोर्ट सेवाओं की समयबद्धता, पारदर्शिता और पहुंच को पहले बेहतर बेहतर बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है।

‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’
‘एक्स’ पर एक पोस्ट में जयशंकर ने ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के स्तंभों के तहत पासपोर्ट सेवाओं में हुए बदलाव पर जोर दिया। उन्होंने इसे विकसित भारत के लक्ष्य को पाने का केंद्रीय जरिया बताया। उन्होंने कहा, ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण शासन के तीन प्रमुख स्तंभ हैं, जो हमें विकसित भारत की ओर ले जाएंगे। ये सभी हमारे पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम में साफ तौर पर दिखाई देते हैं।’

एक दशक में पासपोर्ट सुविधाओं में बदलाव
उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में पासपोर्ट सुविधाओं में बदलाव आया है, जिसमें 2014 में 91 लाख से बढ़कर 2024 में 1.46 करोड़ पासपोर्ट जारी किए गए हैं। मंत्री ने बताया कि पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम संस्करण 2.0 को पहले ही पूरे देश में शुरू किया जा चुका है, जिसमें दक्षता और पारदर्शिता में सुधार के लिए उच्च-स्तरीय, उभरती हुई तकनीकें शामिल हैं। 

पूरे देश में PSP V2.0 को शुरू
उन्होंने कहा, ‘नागरिक-केंद्रित सेवा के अगले स्तर के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने पूरे देश में PSP V2.0 को शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल पीएसपी वी2.0 का पायलट परीक्षण भी चल रहा है। इसे सभी भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में चरणों में लागू किया जाएगा।

ई-पासपोर्ट एक बड़ी उपलब्धि
जयशंकर ने ई-पासपोर्ट पहल को एक बड़ी उपलब्धि बताया। यह संपर्क रहित चिप-आधारित डेटा रीडिंग के साथ यात्रा को आसान बनाता है और आव्रजन (इमिग्रेशन) मंजूरी में तेजी लाता है। उन्होंने एमपासपोर्ट पुलिस एप के लॉन्च का भी हवाला दिया, जिसने 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पुलिस सत्यापन समय को 5-7 दिनों तक कम कर दिया है।

10 नए पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले गए
उन्होंने कहा कि पिछले साल 10 नए पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) खोले गए, जिनमें अप्रैल 2025 में कुशीनगर में 450वां पीओपीएसके भी शामिल है। उन्होंने कहा, ‘हम अपनी मोबाइल वैन सुविधाओं के माध्यम से अपने देश के सबसे दूरदराज के इलाकों तक पहुंच चुके हैं, जिससे दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले नागरिकों के लिए पासपोर्ट सेवाओं की आसानी बढ़ गई है।

Leave a Reply

Next Post

इस्राइल से लौटे 326 भारतीय नागरिक, MEA बोला- विदेश में भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 जून 2025। इस्राइल-ईरान तनाव के बीच ऑपरेशन सिंधू के तहत भारतीय नागरिकों की वतन वापसी का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार सुबह इस्राइल से 326 भारतीय नागरिकों को लेकर वायुसेना के दो विमान नई दिल्ली पहुंचे। पहले विमान में 161 और दूसरे […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां