छत्तीसगढ़ को भाजपा ने बनाया और भाजपा ही सवारेंगी: प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस ने तो महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

दुर्ग 04 नवंबर 2023। छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव का पहला चरण का मतदान होना है। प्रदेश के सभी बड़े राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हैं। वहीं मतदाताओं को साधने के लिए दिग्गज नेता लगातार दौरे कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज पीएम मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। वे आज दुर्द में आम जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने मंच से कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार का पुलिंदा बताया। साथ ही ईडी की कार्रवाई में मिले पांच करोड़ रुपए को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने तो महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा।

छत्तीसगढ़ को भाजपा ने बताया भाजपा सवारेंगी- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को भाजपा ने बनाया और छत्तीसगढ़ को भाजपा ही सवारेंगी। भाजपा के संकल्प पत्र के आगे कांग्रेस का झूठ का पुलिंदा भी है। कांग्रेस की प्राथमिकता भ्रष्टाचार से अपनी तिजोरियां भराना। कांग्रेस की प्राथमिकता अपने नेताओं के चहेतो को नौकरियां बांटना है। आपके बच्चों को नौकरियों से बाहर कि। पीएसी घोटाले में कांग्रेस ने यहीं तो किया। पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमने ऐसी नीतियां बनाई कि हर गरीब अपनी गरीबी का खात्मा करने के लिए सबसे बड़ा सिपाही बनकर मोदी का साथी बन गया। भाजपा सरकार ने बहुत धैर्य और ईमानदारी से काम किया। मोदी के लिए देश की सबसे बड़ी जाति एक ही है – गरीब। जो गरीब है, मोदी उसका सेवक है, उसका भाई है, उसका बेटा है।

छत्तीसगढ़ सरकार महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने तो महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा है। 2 दिन पहले ही रायपुर में बहुत बड़ी कार्रवाई हुई है, रुपयों का बहुत बड़ा ढेर मिला है। लोग कह रहे हैं कि ये पैसा सट्टेबाजों का है, जुए का खेल खेलने वालों का है, जो उन्होंने छत्तीसगढ़ के गरीबों और नौजवानों को लूट कर जमा किया है। मीडिया में आ रहा है कि इस पैसे के तार छत्तीसगढ़ के….तक जा रहे हैं। यहां की सरकार और मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ की जनता से बताना चाहिए कि दुबई में बैठे इस घोटाले के आरोपियों के साथ उनके क्या संबंध हैं। आखिर ये पैसा पकड़े जाने के बाद यहां के मुख्यमंत्री क्यों बौखला गए हैं?

Leave a Reply

Next Post

सांप के जहर की अवैध बिक्री में शामिल यूट्यूबर एल्विश यादव को पकड़ा जाना चाहिए: मेनका गांधी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 नवंबर 2023। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद मेनका गांधी ने ‘बिग बॉस’ ओटीटी के विजेता एल्विश यादव पर अवैध रूप से सांप का जहर बेचने में शामिल होने का आरोप लगाते हुए तत्काल उसकी गिरफ्तारी की मांग की है। उत्तर प्रदेश […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं