शराब के बाद अब दिल्ली सरकार ने पेट्रोल-डीजल के भी बढ़ाए दाम, वैट में 30 प्रतिशत तक इजाफा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली । शराब के बाद अब दिल्ली सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट में तीस प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली सरकार ने पेट्रोल पर वैट 27% से बढ़ाकर 30% कर दिया है और डीजल पर वैट 16.75% से बढ़ाकर 30% कर दिया है। इसके चलते दिल्ली में आज से पेट्रोल 1.67 रुपये और डीजल 7.10 रुपये महंगा हो गया है। तेल कंपनियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 71.26 रुपये का होगा। पहले यह कीमत 69.59 रुपये प्रति लीटर थी। इसी तरह डीजल की नई कीमत 69.39 रुपये प्रति लीटर होगी जो पहले 62.29 रुपये प्रति लीटर थी।

सरकार ने क्यों उठाया ये कदम

सरकार द्वारा उपकर लगाने की वजह से तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। दरअसल, लॉकडाउन के चलते सरकार ने आमदनी प्रभावित होने की वजह से राजस्व में आई कमी की पूर्ति के लिए पेट्रोलियम उत्पादों पर वैट बढ़ाने का फैसला लिया है।

दुनियाभर में कोरोना के चलते कच्चे तेल की गिरी हैं कीमतें

कोरोना के चलते दुनियाभर में लॉकडाउन की स्थिति है, ऐसे में कच्चे तेल की कीमतें गिरी हैं, ऐसे में माना जा रहा था कि देश में लोगों को इसका फायदा मिलेगा। लेकिन दिल्ली सरकार ने अपना राजस्व घाटा पूरा करने के लिए पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ा दिया है।

Leave a Reply

Next Post

सोनिया गांधी बोली- लाखों प्रवासी मजदूरों के घर वापसी के लिए कांग्रेस देगी रेल किराया

शेयर करेराष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का किया आभार इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली । राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक ने किया अपने राष्ट्रीय नेता श्रीमती सोनिया गांधी का आभार वही मोदी सरकार पर किया सवाल । स्वामीनाथ जयसवाल।। सोनिया […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान