पीएम मोदी ने लॉन्च किया भगवद गीता का किंडल वर्जन, कहा – गीता उन विचारों का रूप जो आपको जीत की तरफ ले जाता है

indiareporterlive
शेयर करे

पीएम मोदी ने देश के युवाओं से गीता पढ़ने की अपील भी की

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 मार्च 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को स्वामी चिद्भवानंदजी की भगवद गीता का किंडल वर्जन  लॉन्च किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया।  यह कार्यक्रम 11 मार्च को यानी आज सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 10.25 पर शुरू हुआ।  स्वामी चिद्भवानंदजी की भगवद गीता की अब तक 5 लाख कॉपियां बिक चुकी हैं, जिसका जश्न मनाने के लिए यह इवेंट रखा गया है। 

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, “आज की युवा पीढ़ी को भगवद गीता जरूर पढ़नी चाहिए. गीता उन विचारों का रूप है जो आपको जीत की तरफ ले जाता है।  महात्मा गांधी हों या फिर लोक मान्य तिलक, हर कोई गीता से प्रभावित रहा है. भगवद गीता हमें विचार करने और कुछ नया करने की प्रेरणा देती है.” उन्होंने कहा कि ‘गीता आपको हर मुश्किलों को पार करने की ताकत देती है. यहां तक कि इस कोरोना के समय भी गीता ने लोगों को इस महामारी से लड़ने की शक्ति दी। ’

पीएम मोदी ने आगे कहा, “आज देश में बहुत सारे लोगों ने आत्मनिर्भर बनने का फैसला किया है जो दुनिया को भलाई की तरफ लेकर जाएगा. युवाओं में ई-बुक्स बहुत प्रसिद्ध होते जा रहे है। यह प्रयास गीता के विचार से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ेगा. गीता हमें सोचने पर मजबूर करती है।  यह हमें सवाल करने के लिए प्रेरित करती है. यह बहस को प्रोत्साहित करती है और हमारे दिमाग को खुला रखती है. गीता से प्रेरित कोई भी व्यक्ति हमेशा स्वभाव से दयालु और लोकतांत्रिक होगा। ”

स्वामी चिद्भवानंदजी श्री रामकृष्ण तपोवनम आश्रम के संस्थापक हैं. यह आश्रम तमिलनाडु के थिरुप्पराईथुराई, तिरुचिरापल्ली में है।  स्वामी चिद्भवानंद ने करीब 186 किताबें लिखी हैं. इसमें सभी विधाओं की साहित्यिक रचनाएं शामिल हैं।  गीता पर किया गया काम भी उनमें से एक है. गीता का उनका तमिल वर्जन 1951 में छपा था. फिर इसे 1965 में अंग्रेजी में भी छापा गया. फिर गीता का तेलगु, उड़िया, जर्मन, जापानी में भी अनुवाद हुआ। 

इससे पहले मंगलवार को पीएम मोदी ने श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों पर 21 विद्वानों की टिप्पणियों वाली पांडुलिपि के 11 खंडों का विमोचन (Release) किया था।  इस दौरान उन्होंने कहा था कि वह इस पुनीत कार्य के लिए प्रयास करने वाले सभी विद्वानों, इससे जुड़े हर व्यक्ति और उनके हर प्रयास को आदरपूर्वक नमन करते हैं। 

इन पांडुलिपियों का प्रकाशन धर्मार्थ न्यास ने किया है. डॉ करण सिंह इसके अध्यक्ष हैं. उन्होंने कहा किसी एक ग्रंथ के हर श्लोक पर ये अलग-अलग व्याख्याएं, इतने मनीषियों की अभिव्यक्ति, ये गीता की उस गहराई का प्रतीक है, जिस पर हजारों विद्वानों ने अपना पूरा जीवन दिया है।  इस अवसर पर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हिंदू धर्मशास्त्र के विद्वान कर्ण सिंह भी उपस्थित रहे थे। 

Leave a Reply

Next Post

झारखंड में अब गाड़ियों के आगे आर्मी, प्रेस, पुलिस, प्रशासन का प्लेट लगाना होगा गैरकानूनी

शेयर करेविधायिका, न्यायपालिका व कार्यपालिका के कई लोगों को नेम प्लेट व बोर्ड लगाने की छूट इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची 11 मार्च 2021। झारखंड सरकार के परिवहन विभाग ने गाड़ियों के आगे आर्मी, प्रेस, पुलिस, प्रशासन जैसे बोर्ड लगाने को पूरी तरह प्रतिबंधित किया है। वाहन के शीशे के भीतर […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं