भारत के सख्त एक्शन पर से पाक में खलबली, राजनयिक संबंधों पर बुलाई NSC बैठक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 अप्रैल 2025। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ  ने बुधवार देर रात कहा कि भारत द्वारा सिंधु जल संधि को स्थगित करने और राजनयिक संबंधों में कटौती जैसे कदमों पर प्रतिक्रिया देने के लिए पाकिस्तान का  शीर्ष असैन्य और सैन्य नेतृत्व गुरुवार को एक अहम बैठक करेगा। इन फैसलों  की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक के बाद की गई। यह सख्त रुख दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की पृष्ठभूमि में लिया गया है, जिसमें  26 निर्दोष लोगों की जान गई। 

पाकिस्तान का जवाब
ख्वाजा आसिफ  ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री  शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में  राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (NSC) की बैठक होगी, जिसमें सेना के तीनों प्रमुख, खुफिया एजेंसियों के प्रमुख और कैबिनेट के अहम मंत्री भाग लेंगे।  उन्होंने कहा: “भारत के कदमों का उपयुक्त और ठोस जवाब देने के लिए बैठक में रणनीति तय की जाएगी। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में यह बैठक निर्णायक साबित होगी।

कूटनीति या टकराव?
भारत के ताजा कदमों से साफ है कि आतंकवाद को लेकर अब कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।  
विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान के जवाबी कदम कूटनीतिक से लेकर आर्थिक मोर्चों तक  जा सकते हैं, लेकिन भारत की ओर से पहले ही संदेश दिया जा चुका है “आतंक और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते।

Leave a Reply

Next Post

'भारत को जो सही लगे, वो करे, हम उसके साथ', पहलगाम आतंकी हमले पर ब्रिटिश सांसदों ने किया समर्थन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लंदन 25 अप्रैल 2025। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत को दुनियाभर में समर्थन मिल रहा है। ब्रिटेन के कई सांसदों ने भी भारत का समर्थन किया है और पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जताया। ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन ने तो यहां तक कहा है […]

You May Like

संयुक्त राष्ट्र में भारत की दो-टूक....|....कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं