अमिताभ कांत बोले- देश में माओवाद-आतंकवाद की समस्या खतरनाक, आईएएस लीना नंदन की पुस्तक हू आर दीज पीपुल का विमोचन

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 जुलाई 2023। देश में माओवाद व आतंकवाद की समस्या कितनी गहरी व खतरनाक है और इससे निपटने के लिए किस तरह के ठोस प्रयास हुए हैं, इनका जीवंत चित्रण ‘हू आर दीज पीपुल’ नाम की पुस्तक में है। यह भविष्य में नेटफ्लिक्स और अमेजॉन के लिए एक जुनूनी व रोमांचक वेब सीरीज का कंटेंट मुहैया कराती है। नीति आयोग के पूर्व सीईओ व जी-20 शेरपा अमिताभ कांत शुक्रवार को सेवानिवृत्त आईएएस लीना नंदन की पुस्तक के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में मौजूदा व पूर्व प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

डायनमिक अफसर हैं लीना
विमोचन के बाद पुस्तक पर गंभीर परिचर्चा भी हुई। अमिताभ कांत के साथ इसमें बतौर पैनलिस्ट आईएएस गौरी सिंह व जगमोहन गुप्ता और आईपीएस शिव एम सहाय ने शिरकत की। सभी ने किताब की सराहना की। अमिताभ कांत ने कहा कि पर्यटन मंत्रालय में काम करने के दौरान से वह लीना को जानते हैं। वह डायनमिक अफसर व गायिका रही हैं। अब बड़ी लेखिका के तौर पर उनके व्यक्तित्व का नया रूप देखने काे मिला है। उन्होंने एक ऐसी बेहतर किताब लिखी है, जो रहस्य से भरपूर है और ढेरों मजबूत चरित्र इसमें शामिल हैं।

गौरी सिंह ने कहा- इसका शीर्षक आकर्षक 
आतंकवाद और माओवाद क्या है, इसे खत्म करने की रणनीति किस तरह से बनाई गई और इसके खिलाफ कैसे कामयाब ऑपरेशन चलाए गए, सब-कुछ उन्होंने बड़े नाटकीय तरीके से लिखा है। शिव एस सहाय ने कहा कि यह किताब आखिर तक पढ़ने पर ऐसा लगता है कि अब कुछ होने वाला है, लेकिन अंत में कुछ और ही होता है। गौरी सिंह ने कहा कि इसका शीर्षक आकर्षक है। इसके चरित्र मल्टी लेयर हैं। जगमोहन गुप्ता ने कहा कि लीना ने अपनी किताब के माध्यम से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का रीयूनियन कराया है।

Leave a Reply

Next Post

‘ब्रह्मोस-अग्नि सहित कई मिसाइलों की जानकारी साझा की’, डीआरडीओ वैज्ञानिक के खिलाफ चार्जशीट में खुलासा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 08 जुलाई 2023। पाकिस्तानी एजेंट को खुफिया जानकारी साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए डीआरडीओ वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर के बारे में चार्जशीट में नए खुलासे हुए हैं। चार्जशीट के मुताबिक, प्रदीप ने पाकिस्तानी जासूस जारा दासगुप्ता को ब्रह्मोस लॉन्चर, ड्रोन, यूसीवी […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक