कोट्टायम में जमीन के नीचे से आ रही रहस्यमयी आवाजें, दहशत में स्थानीय लोग; भूविज्ञान विभाग करेगा जांच

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 02 जून 2023। केरल में कोट्टायम जिले के एक छोटे से टोले में रहने वाले स्थानीय लोगों के बीच रहस्यमयी भूमिगत आवाजों ने चिंता पैदा कर दी है। जमीन के भीतर से आ रही आवाजें शुक्रवार को प्रातः काल के दौरान दो बार सुनाई दी। चेनापडी गांव के लोगों ने बताया कि ऐसे ही आवाजें इस हफ्ते कोट्टायम के आस-पास के इलाकों में भी सुनाई दिया है। गांववालों ने बताया कि वातावरण में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है, अब इस रहस्यमयी आवाजों का कारण वैज्ञानिक तरीको से पता लगाया जा सकता है।  केरल के खनन और भूविज्ञान विभाग के अधिकारी ने बताया कि एक्सपर्ट टीम जल्द ही निरीक्षण करेगी। सूत्रों ने बताया कि पहली बार इसी सप्ताह ऐसी रहस्यमयी आवाजें सुनाई दी थी, जिसके बाद इस क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। रिपोर्ट के हवाले से बताया गया कि ऐसी ही आवाजें आज एक फिर से सुनाई दी है।

हमारे एक्सपर्ट जल्द ही इस क्षेत्र का निरीक्षम करेंगे। सूत्रों ने कहा- “ऐसी घटनाओं के विश्लेषण में हमारी भी एक सीमाएं होती है। हमने सेंटर फॉर अर्थ एंड साइंसेस को इस क्षेत्र में निरीक्षण करने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि भूविज्ञान विभाग के विशेषज्ञ फिर से क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे और इस संबंध में विश्लेषण करने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर के ज्यादातर इलाकों में हालात अब सामान्य, कर्फ्यू में दी गई ढील; कई जगह सरेंडर किए गए हथियार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मणिपुर 02 जून 2023। मणिपुर के ज्यादातर इलाकों में हालात अब सामान्य हो रहे हैं। इसे देखते हुए कर्फ्यू में भी ढील दी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व और बिष्णुपुर में कर्फ्यू में 12 घंटे की ढील दी जाएगी। यहां […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान