राहुल का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- डिफॉल्टर्स को बचाना चाहते थे पीएम मोदी, इसलिए उर्जित पटेल को देना पड़ा इस्तीफा

indiareporterlive
शेयर करे

उर्जित पटेल की किताब के हवाले से निशाना

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली, 28 जुलाई 2020। कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं. मंगलवार को ट्विटर के जरिए उन्होंने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल के बयान को आधार बनाते हुए राहुल ने कहा कि पीएम मोदी ने विलफुल डिफॉल्टर्स को बचाने का काम किया।

दरअसल, उर्जित पटेल की हाल ही में एक किताब आई है. जिसमें इस का बात का जिक्र किया गया है कि मोदी सरकार लोन न चुकाने वालों पर नरमी बरत रही थी और RBI को भी नरमी बरतने का निर्देश दिया गया था. इसी पर राहुल गांधी ने अब केंद्र सरकार को घेरा है।

राहुल गांधी ने लिखा है कि उर्जित पटेल बैंकिंग सिस्टम को साफ करने में लगे थे, लेकिन उसकी वजह से उनकी नौकरी चली गई. क्यों, क्योंकि पीएम मोदी लोन ना चुकाने वालों पर एक्शन नहीं लेना चाहते थे।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार के साथ विवाद के बाद उर्जित पटेल ने 2018 में RBI गवर्नर के पद से इस्तीफा दे दिया था. जिसपर काफी विवाद हुआ था, राहुल गांधी की ओर से भी तब केंद्र को घेरा गया था। किताब में दावा किया गया कि RBI ने डिफॉल्टर को लेकर जो सर्कुलर जारी किया था, उसे सरकार की ओर से वापस लेने को कहा गया था।

गौरतलब है कि मोदी सरकार के कार्यकाल में उर्जित पटेल, रघुराम राजन आदि RBI के गवर्नरों की नाराजगी उभर कर सामने आ चुकी है. फिर चाहे वो नोटबंदी हो, जीएसटी हो या फिर अन्य आर्थिक नीतियां।

अर्थव्यवस्था और नौकरियों को लेकर लगातार राहुल गांधी केंद्र सरकार पर हमलावर हैं, बीते दिनों उन्होंने कहा था कि जिस तरह कोरोना संकट पर मेरी बात सच हो रही है, अर्थव्यवस्था पर भी सरकार को चेतावनी को मानना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

कृषि सचिव ने कांकेर जिले का दौरा कर गौठानों किया निरीक्षण

शेयर करेगोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन की ली जानकारी इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 28 जुलाई 2020। कृषि विभाग के सचिव तथा कांकेर जिले के प्रभारी सचिव धनंजय देवांगन ने आज कांकेर जिले के चारामा विकासखण्ड के ग्राम आंवरी तथा भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम मुंगवाल के गौठान का निरीक्षण कर वहां […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं