राजस्व मंत्री ने कोरबा के राताखार से गेरवाघाट तक 2.62 करोड़ की लागत से बनने वाली बी.टी. सड़क का किया भूमिपूूजन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 23 नवंबर 2020। प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आज कोरबा जिले में एक कार्यक्रम में राताखार से तुलसी नगर नया पुल गेरवाघाट तक सड़क पर बोल्डर डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। राताखार से तुलसी नगर गेरवाघाट नया पुल तक इस सड़क का निर्माण डीएमएफ मद से किया जा रहा है। सड़क निर्माण की कुल लागत दो करोड़ 62 लाख 62 हजार रूपये है। इस अवसर पर राजस्व मंत्री ने कहा कि सड़क के बन जाने से पुराने कोरबा से दर्री तक का सफर पांच किलोमीटर कम हो जाएगा। इससे लोगों को दर्री तक जाने में सहूलियत होगी। राजस्व मंत्री ने कहा कि रोड के बन जाने से भारी वाहनों की आवाजाही भी शहर के भीतर कम हो जाएगी जिससे धूल उड़ने और दुर्घटनाओं जैसी अन्य समस्याओं से भी कोरबा वासियों को छुटकारा मिलेगा। राजस्व मंत्री ने सड़क निर्माण पर कोरबा वासियों को शुभकामनाएं और बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कोरबा सहित पूरे प्रदेश वासियों के हित के लिये सभी जरूरी काम और योजनाएं संचालित करने के लिये प्रतिबद्ध है। लम्बे समय से रूके कई जनहितकारी कामों को इस दौरान शुरू किया गया है और आगे भी प्रदेश वासियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी काम मंजूर किये जाएंगे। इस कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य संतोष राठौर, श्रीमती सपना चौहान, पार्षद रविसिंह चंदेल, धनसाय साहू, दिनेश सोनी, एल्डर मैन श्रीमती गीता गभेल, एस. मूर्ति, बच्चु लाल मखवानी, पूर्व पार्षद मगोपाल यादव सहित चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल तथा  विकास सिंह भी मौजूद रहे।

बी.टी. कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कोरबा वासियों को इस सड़क की सौगात के लिये राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के अथक प्रयासों से ही इस सड़क की स्वीकृति मिली थी और अब इस सड़क का बी.टी. काम भी जल्द ही हो जाएगा। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में विकास के लिये राजस्व मंत्री के मार्गदर्शन को भी महत्वपूर्ण बताया और कहा कि कोरबा के विकास के लिये जरूरी सभी योजनाओं-परियोजनाओं पर मंथन कर स्वीकृति दी जा रही है और तेजी से काम भी शुरू किये जाएंगे। उन्होंने शहर के विकास कार्यों के लिये अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ नगर वासियों के सहयोग एवं समन्वय को भी जरूरी बताया।

Leave a Reply

Next Post

फाइलेरिया के उन्मूलन हेतु एमडीए का सेवन अवश्य करें : टी.एस. सिंहदेव

शेयर करेस्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने किया फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम का शुभारंभ इंडिया रिपोर्टर लाइव अम्बिकापुर 23 नवम्बर 2020। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सरगुजा जिले के सभी विकासखण्डों में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं