जोश में होश गंवाना दिग्वेश राठी को पड़ा भारी, बीसीसीआई ने लगाया जुर्माना; एक डिमेरिट अंक भी जुड़ा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 अप्रैल 2025। लखनऊ सुपर जाएंट्स के स्पिनर दिग्वेश सिंह राठी को पंजाब किंग्स के खिलाफ विकेट लेने के बाद जोश में होश गंवाना भारी पड़ गया है। दिग्वेश ने मैच के दौरान पंजाब के बल्लेबाज प्रियांश आर्या को आउट किया था और जब वह पवेलियन लौट रहे थे तो दिग्वेश ने अनुचित व्यवहार किया था। दिग्वेश का उत्साह मनाने का तरीका उचित नहीं था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अब दिग्वेश पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है और साथ ही एक डिमेरिट अंक में जोड़ा है। 

दिग्वेश ने किया आईपीएल के आचार संहिता का उल्लंघन
प्रियांश जब आउट होने के बाद पवेलियन की ओर जा रहे थे तो दिग्वेश ने उन्हें लेटर राइटिंग का इशारा किया था। बीसीसीआई ने इसे आईपीएल के आचार संहिता का उल्लंघन माना और दिग्वेश पर जुर्माना लगाया। पंजाब किंग्स ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में आठ विकेट से जीत दर्ज की थी। आईपीएल ने बयान में बताया, दिग्वेश ने आईपीएल की आचार संहिता की धारा 2.5 के लेवल एक के आरोप और मैच रेफरी द्वारा लगाए जुर्माने को स्वीकार किया। लेवल एक के उल्लंघन के मामले में मैच रेफरी का निर्णय अंतिम होता है। 

लखनऊ ने इस मुकाबले में पंजाब के सामने जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य रखा था। पंजाब की पारी के तीसरे ओवर के दौरान दिग्वेश ने शॉर्ट गेंद की जिस पर प्रियांश आउट हो गए। शार्दुल ठाकुर ने प्रियांश का कैच पकड़कर उनकी पारी का अंत किया था। प्रियांश ने नौ गेंदों पर आठ रन बनाए थे। इसी के बाद दिग्वेश ने विवादित तरीके से जश्न मनाया। मालूम हो कि दिग्वेश और प्रियांश दिल्ली टी20 लीग में एक ही टीम के लिए खेलते हैं। 

गावस्कर-कैफ को भी नहीं पसंद आया रवैया
अंपायर ने दिग्वेश के रवैये पर तुरंत ही संज्ञान लिया और गेंदबाज के साथ बात की। मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर और मोहम्मद कैफ को भी दिग्वेश का यह रवैया पसंद नहीं आया। दिग्वेश ने इस मैच में चार ओवर के स्पैल में 30 रन देकर दो विकेट लिए। हालांकि, उनका यह प्रयास भी टीम को जीत नहीं दिला सका और पंजाब ने 16.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही पंजाब की टीम दो मैचों में चार अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। 

Leave a Reply

Next Post

बांग्लादेश-चीन की दोस्ती से भारत सतर्क, यूनुस की टिप्पणियों को बताया ‘‘भड़काऊ' तथा ‘‘शर्मनाक'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव ढाका 02 अप्रैल 2025। बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस द्वारा भारत के पूर्वोत्तर राज्यों पर की गई हालिया टिप्पणियों पर मंगलवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और इन्हें ‘‘शर्मनाक” तथा ‘‘भड़काऊ” करार दिया। कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं