गाजा में बंदियों की रिहाई के अमेरिकी दबाव पर भड़के नेतन्याहू, कहा-“कोई मुझे उपदेश नहीं देगा”

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गाजा 03 सितंबर 2024। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर गाजा में बंदियों की रिहाई और संघर्ष विराम को लेकर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में उनके युद्ध नीतियों के खिलाफ देशभर में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी इस मुद्दे पर नेतन्याहू की आलोचना की है, जिससे नेतन्याहू भड़क गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि उन्हें लगभग 11 महीने की लड़ाई में और अधिक करने की जरूरत थी। इस पर नेतन्याहू ने साफ शब्दों में कहा है कि कोई भी उन्हें यह न बताए कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं।  नेतन्याहू ने आगे कहा, “इस मुद्दे पर कोई मुझे उपदेश नहीं देगा। बंदियों को छुड़ाने में मुझ से ज्यादा कोई कोशिश नहीं कर रहा है। रविवार को बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों के बाद अपने पहले सार्वजनिक बयान में नेतन्याहू ने कहा कि वह अपनी मांग पर अड़े रहेंगे कि इज़राइल का फिलाडेल्फिया कॉरिडोर पर नियंत्रण रहे। यह कॉरिडोर मिस्र के साथ गाजा की सीमा पर स्थित है, जहां इज़राइल का दावा है कि हमास गाजा में हथियारों की तस्करी करता है। नेतन्याहू ने कहा, “इस मुद्दे पर कोई मुझे उपदेश नहीं देगा। बंदियों को छुड़ाने में मुझ से ज्यादा कोई कोशिश नहीं कर रहा है।”  रविवार रात इज़राइल के कई शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए, जिनमें लोग नेतन्याहू की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। यह युद्ध की शुरुआत के बाद से सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन माना जा रहा है। नेतन्याहू के घर के बाहर सेंट्रल यरुशलम में हज़ारों लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने जमकर नारे लगाए।

इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें भी हुईं, जिसमें कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तेल अवीव में भी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी के कार्यालय के बाहर हजारों लोग मार्च कर रहे थे। नेतन्याहू की गाजा में संघर्ष विराम को लेकर सख्त रुख के कारण शांति वार्ता में कठिनाइयां बढ़ गई हैं। हमास ने इजरायल पर आरोप लगाया है कि वह फिलाडेल्फिया कॉरिडोर पर स्थायी इजरायली नियंत्रण और गाजा में अन्य जगहों पर नियंत्रण की मांग करके वार्ता को खींच रहा है। हमास ने संघर्ष को समाप्त करने के बदले में फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई और बंधकों की सुरक्षित वापसी की पेशकश की थी, लेकिन नेतन्याहू ने इस पर पूरी तरह सहमति देने से इनकार कर दिया है।

इजरायली मीडिया ने खुलासा किया है कि नेतन्याहू और उनके रक्षा मंत्री योव गैलेंट के बीच भी मतभेद उभर आए हैं। गैलेंट का मानना है कि संघर्ष विराम के लिए यह सही समय है, जबकि नेतन्याहू फिलाडेल्फिया कॉरिडोर पर नियंत्रण बनाए रखने पर अड़े हुए हैं। सुरक्षा कैबिनेट की बैठक में दोनों के बीच तीखी बहस भी हुई, जहां गैलेंट ने नेतन्याहू के प्रस्ताव के खिलाफ एकमात्र वोट दिया। इस बीच, इजरायली सेना ने कहा कि गाजा में मृत पाए गए छह बंधकों को हमास ने उस सुरंग में मार दिया था जहां उन्हें रखा गया था। हमास के अधिकारी खलील अल-हय्या ने कहा कि नेतन्याहू ने फिलाडेल्फिया कॉरिडोर को बंधकों की रिहाई से ज्यादा जरूरी माना है। 

Leave a Reply

Next Post

ब्रुनेई, सिंगापुर भारत की ‘एक्ट ईस्ट' नीति, हिंद-प्रशांत के लिए दृष्टिकोण में अहम भागीदार : मोदी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 सितंबर 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ब्रुनेई और सिंगापुर की अपनी आगामी यात्रा को भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के दृष्टिकोण के लिए महत्वपूर्ण करार दिया है। इस यात्रा से न केवल इन दो देशों के साथ भारत […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार