मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 4 और 5 दिसम्बर को जशपुर जिले और बिलासपुर के दौरे पर रहेंगे

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 03 दिसंबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 4 और 5 दिसम्बर को जशपुर और बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेेंगे। भूपेश बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार नई दिल्ली से 3 दिसम्बर को शाम 7 बजे विमान द्वारा रवाना होकर रात 9 बजे रायगढ़ पहुंचेंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अगले दिन 4 दिसम्बर को रायगढ़ से पूर्वान्ह 11 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.45 बजे जशपुर पहुंचेंगे और वहां अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण करेंगे। भूपेश बघेल इसके बाद रणजीता स्टेडियम जशपुर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे तथा आमसभा को सम्बोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद भूपेश बघेल जशपुर में पुरातात्विक संग्रहालय, गढ़कलेवा और जंगल बाजार का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री यहां से दोपहर 2.10 बजे कार द्वारा सरना एथनिक रिसोर्ट बालाछापर पहुंचेंगे और वहां समाज प्रमुखों, संगठन प्रमुखों से चर्चा करने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11.30 बजे सरना एथनिक रिसोर्ट चाय बागान में पौध रोपण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ग्राम गम्हरिया में धान खरीदी केंद्र और गौठान का निरीक्षण करेंगे। भूपेश बघेल वहां से कार द्वारा दोपहर 1.15 बजे सोगड़ा आश्रम पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3 बजे जशपुर पुलिस लाईन हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3.45 बजे बिलासपुर आएंगे और शाम 4 बजे लाल बहादुर शास्त्री स्कूल बिलासपुर में आयोजित 43वें राउत नाचा महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद बिलासपुर से कार द्वारा रवाना होकर रात 8 बजे रायपुर लौटेंगे।

Leave a Reply

Next Post

उपार्जित धान का समय पर कस्टम मिलिंग हो: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

शेयर करेभारतीय खाद्य निगम में 26 लाख टन उसना एवं 14 लाख टन अरवा चावल उपार्जन की अनुमति का किया अनुरोध मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय खाद्य मंत्री को लिखा पत्र इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 03 दिसम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में खरीफ वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित […]

You May Like

एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक....|....रामायण एडवांस बुकिंग: रणबीर की फिल्म ने कमाए 7 करोड़ रुपये....|....रूसी जेल में टूट गए थे स्टीफन हबर्ड....|....संयुक्त राष्ट्र में भारत की दो-टूक....|....कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध