भारत के बेटी विंग कमांडर दीपिका मिश्रा ने रचा इतिहास:  वीरता पुरस्कार पाने वाली वायुसेना की पहली महिला अफसर बनीं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 अप्रैल 2023। विंग कमांडर दीपिका मिश्रा वीरवार को वीरता पुरस्कार पाने वाली भारतीय वायु सेना की पहली महिला अधिकारी बन गईं। वायुसेना के प्रवक्ता के अनुसार, राजस्थान निवासी दीपिका मिश्रा हेलीकॉप्टर पायलट हैं। उन्हें मध्य प्रदेश में बाढ़ राहत अभियान के दौरान ‘अदम्य साहसिक’ कार्य के लिए ‘वायु सेना पदक’ (वीरता) से सम्मानित किया गया। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी. आऱ चौधरी ने यहां सुब्रतो पार्क में वायुसेना सभागार में आयोजित अलंकरण समारोह में कई अधिकारियों और वायु योद्धाओं को युद्ध सेवा पदक और अन्य पुरस्कार दिए।

 प्रवक्ता ने कहा कि वायुसेना के दो अधिकारियों को युद्ध सेवा पदक, 13 अधिकारियों और वायु योद्धाओं को वायु सेना पदक (वीरता), 13 अधिकारियों को वायु सेना पदक और 30 को विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किये गये। उन्होंने कहा कि कुल 58 व्यक्तियों को पुरस्कार प्रदान किया गया जिनमें से 57 वायुसेना से और एक सेना से है। विंग कमांडर दीपिका मिश्रा के बारे में उन्होंने कहा कि वायुसेना के इतिहास में वीरता पुरस्कार पाने वाली वह वायुसेना की पहली महिला अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि सेवा के प्रति समर्पण के लिए वायुसेना से महिलाओं को पहले भी पुरस्कार प्राप्त हुए हैं लेकिन यह पहली बार है जब वायुसेना की किसी महिला अधिकारी को वीरता पुरस्कार मिला है। 

भारतीय वायुसेना द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, दीपिका मिश्रा ने अगस्त 2021 में उत्तरी मध्य प्रदेश में ‘‘मानवीय सहायता और अचानक आई बाढ़ के बाद आपदा राहत अभियान’ के दौरान अथक कार्य किया था। बचाव अभियान आठ दिनों तक चला और उन्होंने महिलाओं और बच्चों सहित 47 लोगों की जान बचाई। अधिकारियों ने कहा कि उनके बहादुरीपूर्ण और साहसिक प्रयासों ने न केवल प्राकृतिक आपदा में कीमती जान बचाईं, बल्कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आम जनता के बीच सुरक्षा की भावना भी पैदा की।

Leave a Reply

Next Post

युवाओं के सपने चकनाचूर न हो जाएं, लोक सेवक यह जरूर सोचें कि सत्ता में...प्रशासनिक अधिकारियों से बोले प्रधानमंत्री मोदी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 अप्रैल 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशभर के प्रशासनिक अधिकारियों से अपील की कि वे हर फैसले से पहले इन सवालों के बारे में जरूर सोचें कि सत्ता में बैठी राजनीतिक पार्टियां सरकारी धन का इस्तेमाल देश के विकास में कर […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक