दक्षिण चीन सागर में भारत का आसियान देशों के साथ युद्धाभ्यास, चीनी नौसेना ने की जासूसी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 मई 2023। भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद के बीच भारत ने एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल भारतीय नौसेना ने आसियान देशों के साथ मिलकर चीन के प्रभाव वाले दक्षिण चीन सागर में युद्धाभ्यास किया। हालांकि चीन की नौसेना ने यहां भी जासूसी की कोशिश की। चीन के कई जहाज युद्धाभ्यास वाले क्षेत्र के आसपास चक्कर लगाते देखे गए। हालांकि चीनी जहाजों ने युद्धाभ्यास को बाधित नहीं किया। 

बता दें कि भारतीय नौसेना ने आसियान देशों के साथ सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से 7-8 मई को दक्षिण चीन सागर में युद्धाभ्यास किया। इस युद्धाभ्यास में भारतीय नौसेना के अलावा आसियान देशों फिलीपींस, इंडोनेशिया, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, ब्रुनेई और वियतनाम की नौसेनाएं शामिल हुईं। इस युद्धाभ्यास को आसियान-इंडिया मेरीटाइम एक्सरसाइज नाम दिया गया। 

भारत की तरफ से मिसाइल गाइडेड विध्वंसक आईएनएस दिल्ली और बहु उद्देशीय पोत आईएनएस सतपुड़ा ने सिंगापुर के चांगी नेवल बेस के पास हुए इस युद्धाभ्यास में भाग लिया। भारतीय नौसेना से जुडे़ अधिकारियों ने बताया कि युद्धाभ्यास के दौरान चीन के जहाज युद्धाभ्यास क्षेत्र के नजदीक घूमते देखे गए। एक चीनी जहाज ने युद्धाभ्यास में शामिल जहाज का पीछा भी किया। हालांकि युद्धाभ्यास बिना किसी रुकावट के पूरा हो गया। 

दक्षिण चीन सागर को लेकर है विवाद
पूरे दक्षिण चीन सागर पर चीन अपना दावा करता है, जिसके चलते आसियान देशों के साथ चीन का विवाद है क्योंकि आसियान देश भी दक्षिण चीन सागर के अलग-अलग इलाकों पर अपना दावा करते हैं। चीन का भारत के साथ भी सीमा विवाद चल रहा है, ऐसे में भारत आसियान देशों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने में जुटा है। इसमें आपस में ट्रेनिंग प्रोग्राम का संचालन, युद्धाभ्यास, हथियारों की खरीद आदि शामिल है। भारत ने बीते साल जनवरी में फिलीपींस के साथ 375 मिलियन डॉलर का ब्रह्मोस मिसाइल का सौदा भी किया था। भारत की कोशिश है कि चीन के खिलाफ आसियान देशों को मजबूत किया जाए। 

Leave a Reply

Next Post

चक्रवाती तूफान के चलते मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, देश के 50 से ज्यादा शहरों में होगी झमाझम बारिश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 मई 2023। साल का पहला चक्रवाती तूफान तेजी से आगे बढ़ रहा है। चक्रवाती तूफान ‘मोका’ के चलते बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। यही कम दबाव इन दिनों मौसम के मिजाज में बदलाव का बड़ा कारण […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल