इस्राइल ने पहली बार अमेरिका के THAAD सिस्टम का किया इस्तेमाल, हूती विद्रोहियों के हमले को किया नाकाम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

तेल अवीव 28 दिसंबर 2024। शुक्रवार को यमन के हूती विद्रोहियों ने इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। हालांकि इस्राइल ने हवा में ही इस मिसाइल को इंटरसेप्ट कर तबाह कर दिया। गौरतलब है कि इस मिसाइल हमले को इस्राइल ने अमेरिका के THAAD सिस्टम से रोका। यह पहली बार है, जब इस्राइल ने अमेरिकी हवाई सुरक्षा सिस्टम का इस्तेमाल किया। अमेरिका ने अक्तूबर में ईरान के हमले के बाद इस्राइल में THAAD सिस्टम को तैनात किया था।

THAAD के इस्तेमाल का वीडियो आया सामने
यमन के मिसाइल हमले के खिलाफ THAAD (टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस) सिस्टम के इस्तेमाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक अमेरिकी सैनिक वीडियो क्लिप में कहते हुए सुनाई दे रहा है कि ’18 वर्षों तक हमने इस पल का इंतजार किया है।’ इस्राइली सेना ने कहा कि हूती विद्रोहियों की तरफ से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल को हवा में ही इंटरसेप्ट कर दिया गया। हालांकि इस्राइली सेना ने ये नहीं बताया कि इस हूती विद्रोहियों के इस हमले को इस्राइली डिफेंस सिस्टम से या फिर अमेरिका के थाड सिस्टम से तबाह किया गया। 

बीते आठ दिनों में इस्राइल पर पांच मिसाइल हमले कर चुके हैं हूती विद्रोही
अक्तूबर में जब ईरान ने इस्राइल पर मिसाइल हमला किया था तो अमेरिका ने उस वक्त इस्राइल की सुरक्षा के लिए वहां थाड सिस्टम तैनात किया था। हालांकि इस्राइली डिफेंस सिस्टम पहले ही काफी मजबूत माना जाता है। वहीं बीते दिनों में इस्राइल ने भी यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के ठिकानों को निशाना बनाया। गुरुवार को यमन के सना हवाई अड्डे पर भी हमला हुआ। हूती विद्रोहियों के अनुसार, इस्राइली हमलों में यमन में छह लोग मारे गए हैं। इन हमलों के जवाब में हूती विद्रोही भी इस्राइल पर हमले कर रहे हैं। बीते आठ दिनों में हूती विद्रोही इस्राइल पर पांच मिसाइल हमले कर चुके हैं। आईडीएफ ने बताया कि हूती विद्रोहियों ने पिछले साल से अब तक इस्राइल पर 200 से अधिक मिसाइलें और 170 ड्रोन दागे हैं।

Leave a Reply

Next Post

रायपुर और सुकमा में ईडी का छापा: दो कांग्रेस नेताओं के घर पर छापेमारी, नगर पालिका अध्यक्ष के घर भी दबिश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 28 दिसंबर 2024। भारतीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में एक बार फिर छापा मारा है। ईडी की टीम ने रायपुर और बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में दबिश दी है। भूपेश सरकार में मंत्री रहे कवासी लखमा के रायपुर स्थित धरमपुरा घर […]

You May Like

रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड....|....शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा