आर्यन खान को जमानत नहीं मिलने पर दुखी हुए ऋतिक रोशन, बोले- बहुत दुखी हूं…

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 28 अक्टूबर 2021। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को NCB ने 3 अक्टूबर को क्रूज रेव पार्टी पर रेड के दौरान गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से अभी तक उन्हें जमानत नहीं मिल पाई है। वहीं, इस केस को लेकर बॉलीवुड के कई सेलेब्स खुलकर अपनी राय रखते दिखाई दे रहे हैं। बीते दिनों अभिनेता ऋतिक रोशन ने आर्यन खान के सपोर्ट में पोस्ट किया था। वहीं, अब आर्यन को जमानत नहीं मलने पर ऋतिक ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने इस पूरे वाकये को ‘दुखद’ बताया है।

आर्यन खान की जमानत अर्जी कई बार कोर्ट ने रिजेक्ट कर दी थी। बुधवार को ऋतिक रोशन ने एक वीडियो रीपोस्ट किया था। जिसमें वो जर्नलिस्ट फाये डिसूजा से बात करते दिख रहे थे। इस इंटरव्यू के मुताबिक आर्यन के केस की सुनवाई कर रहे जस्टिस ने पहले कई ऐसे लोगों को छोड़ दिया है, जिसके पास ड्रग्स मिली है। इस पर ऋतिक रोशन ने कहा- ‘अगर ये सच है तो ये वाकई दुखद है’।

आर्यन के लिए किया था पोस्ट

इसे पहले भी ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया पर आर्यन खान को लेकर पोस्ट किया था। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था- ‘मेरे प्यारे आर्यन, जिंदगी एक अजीब सफर है। ये एक खूबसूरत सफर है क्योंकि ये अनसर्टेन है। ये आप पर गेंद फेंकती है लेकिन भगवान महान है। वो सिर्फ अपने मजबूद बंदों को ही ऐसी मुश्किल वक्त देता है’। 

Leave a Reply

Next Post

अशोकनगर में खाद न मिलने से परेशान किसान ने जहर खाया, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को घेरा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 29 अक्टूबर 2021। मध्यप्रदेश में खाद संकट गहरा गया है। अशोकनगर में एक किसान धनपाल यादव ने कीटनाशक खाकर जान दे दी। वह बारिश की वजह से फसल बर्बाद होने और अब खाद न मिलने से परेशान था। मामला अशोकनगर के ईसागढ़ थाना क्षेत्र […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल