कोरोना वैक्सीन के ट्रायल में हिस्सा लेने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कोरोना पॉजिटिव

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 05 दिसम्बर 2020। कोरोना वैक्सीन के ट्रायल में हिस्सा लेने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विज ने शनिवार को एक ट्वीट कर यह जानकारी दी।

अनिल विज ने ट्ववीट कर कर बताया, ”मैं कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया हूं और अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती हूं। वे सभी जो मेरे निकट संपर्क में आए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वो भी अपना कोरोना टेस्ट करवाएं।” 

अनिल विज को कोरोना महामारी से बचाव के लिए भारत बायोटेक द्वारा निर्मित टीके कोवैक्सीन  के तीसरे चरण के ट्रायल के दौरान 20 नवंबर को अंबाला के एक सरकारी अस्पताल में कोवैक्सीन की खुराक दी गई थी। भाजपा के 67 वर्षीय वरिष्ठ नेता अनिल विज ने स्वेच्छा से सबसे पहले कोवैक्सीन टीका लगवाने के लिए वॉलंटियर बनने की पेशकश की थी। कोवैक्सीन टीका स्वदेशी तौर पर विकसित किया जा रहा है।

20 रिसर्च सेंटर पर तीसरा ट्रायल

देश के 20 रिसर्च सेंटर पर कोरोना वैक्सीन का तीसरा ट्रायल किया जा रहा है। करीब 26 हजार लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। इन सेंटरों में PGIMS रोहतक भी शामिल है। भारत बायोटेक इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के साथ मिलकर ये ट्रायल कर रहा है। पहले दो फेज में जिन लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई, उनमें कोई साइड इफेक्ट नहीं नजर आया। किसी भी वॉलंटियर के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट भी नहीं है।

ऐसी दी जा रही डोज –

काउंसलिंग: रजिस्ट्रेशन कराने के बाद सबसे पहले वालंटियर्स की काउंसलिंग होती है, इसमें दो काउंसलर को लगाया गया है। इस दौरान 18 पेज का कंसेंट लेटर भरवाया जाता है।

हेल्थ असेसमेंट: यहां पर काउंसिलिंग के बाद वॉलंटियर्स के स्वास्थ्य का पूरा परीक्षण किया जाता है। साथ ही कोरोना टेस्ट भी करते हैं। यहां पर दो डॉक्टरों और दो नर्स की टीम है।

वैक्सीनेशन: दो प्रोसेस गुजरने के बाद आखिर में टीके का डोज लगाया जाता है। इसके लिए एक डॉक्टर और चार नर्सेस को लगाया गया है।

Leave a Reply

Next Post

किसानों के साथ आज पांचवें दौर की बैठक, कुछ बदलावों की पेशकश करेगी केंद्र सरकार!

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 दिसंबर 2020। किसानों की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह मंत्रिमंडल के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई। इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पीयूष गोयल शामिल हुए। शनिवार […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान