बाबा गुरूघासी दास ने सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया – मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया

indiareporterlive
शेयर करे

बैहार में रंगमंच, बोरवेल, सामुदायिक भवन और भवन जीर्णोद्धार के लिए मंत्री ने की राशि देने की घोषणा

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 28 दिसंबर 2020। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने ग्राम पंचायत बैहार में आयोजित गुरू घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने लगभग 46 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन और शीतला मंदिर, गुरु घासीदास मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया।

डॉ. डहरिया ने इस अवसर पर कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने जातिविहीन समाज की परिकल्पना करके सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया। मनखे-मनखे एक समान का संदेश देकर पूरे मानव समाज को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास किया। बाबा गुरू घासीदास का यह संदेश सभी समाजों के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि संत किसी एक समाज के नही पूरे मानव समाज के होते हैं।

उन्होंने कहा कि बाबा गुरू घासीदास के बताये मार्ग पर चलकर हम सब छत्तीसगढ़ को और अधिक विकसित राज्य बनायेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में चौतरफा विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह गरीबों और किसानों, मजूदरों की सरकार है। सभी वर्गों को साथ लेकर विकास की राह में आगे बढ़ने वाली सरकार है। उन्होंने आरंग विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य के लिए किसी भी प्रकार से कोई कमी नहीं आने देने की बात कहीं। उन्होंने यहाँ सामुदायिक भवन हेतु 6.50 लाख की स्वीकृति, रंगमंच के लिए ढ़ाई लाख, बोरवेल खनन और साहू समाज के भवन के जीर्णोद्धार के लिए भी राशि की स्वीकृति प्रदान की। गाँव में सीसी रोड़ की मांग पर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में मंत्री ने ग्रामीण स्व रमेश कुमार के आकस्मिक निधन पर आपदा राशि 4 लाख का चेक उनके परिजनों को सौंपा। उन्होंने पंथी कलाकारों, ग्रामीणों एवं बच्चों को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, सरपंच श्रीमती गीता साहू, केशरी मोहन साहू, कोमल साहू, द्वारिका साहू, कैलाश बंजारे, हेमंत साहू, नंद कुमार यादव,  सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

घर के पास मिल रहा है मुफ्त ईलाज और दवा, गरीबों के लिए तो वरदान है मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना

शेयर करे176 शिविरों के माध्यम से 12 हजार से अधिक गरीबों का किया गया मुफ्त ईलाज इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 28 दिसम्बर 2020। स्लम क्षेत्रों में रहने वाले श्रमिकों, गरीबांे के लिए प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना से उन्हें घर के पास ही मुफ्त ईलाज और दवा मिल […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक