ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो भी बढ़ सकता है आपका ब्लड प्रेशर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर 2026। नाव और चिंता आजकल की जिंदगी का हिस्सा बनते जा रहे हैं। काम का दबाव, परिवार की जिम्मेदारियां, आर्थिक परेशानियां और भविष्य की चिंता लोगों की मानसिक सेहत को प्रभावित कर रही हैं। इसका असर केवल दिमाग तक सीमित नहीं रहता, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। तनाव के दौरान शरीर में कुछ हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे दिल की धड़कन तेज हो सकती है और रक्त वाहिकाएं सिकुड़ सकती हैं। इससे ब्लड प्रेशर कुछ समय के लिए बढ़ जाता है।

अगर तनाव लगातार बना रहे, तो यह हाई ब्लड प्रेशर के जोखिमों जैसे नींद की समस्या, अस्वस्थ खानपान और शारीरिक निष्क्रियता को बढ़ाने वाला हो सकता है। लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ाता है। इसलिए तनाव को कंट्रोल करना मानसिक शांति के साथ-साथ दिल की सेहत के लिए भी जरूरी है। संतुलित खानपान, नियमित योग और अच्छी नींद जैसी आदतें इसमें मददगार हो सकती हैं। 

पौष्टिक भोजन से करें ब्लड प्रेशर कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए खानपान पर ध्यान देना जरूरी है। भोजन में ताजे फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, मेवे और कम वसा वाले प्रोटीन शामिल करें। डैश डाइट इसी तरह के संतुलित खानपान पर आधारित है और रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकती है।

  • इसके साथ ही नमक का सेवन सीमित रखें। पैकेट वाले स्नैक्स, अचार, प्रोसेस्ड फूड और अधिक नमक वाले तैयार खाद्य पदार्थों का सेवन कम करना चाहिए।
  • संतुलित आहार शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है और दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है।

योग और मेडिटेशन से घटाएं तनाव

तनाव कम करने के लिए योग, ध्यान और गहरी सांस लेने वाले अभ्यास फायदेमंद हो सकते हैं। नियमित रूप से कुछ मिनट मेडिटेशन करने से मन को शांत रखने, स्ट्रेस और एंग्जायटी के प्रति प्रतिक्रिया को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। धीमी और नियंत्रित सांस लेने से भी शरीर को आराम महसूस हो सकता है।
 

  • रोजाना अपनी सुविधा के अनुसार योग, प्राणायाम या ध्यान के लिए समय निकालें। इसके अलावा पैदल चलना और हल्की शारीरिक गतिविधियां भी तनाव कंट्रोल करने में सहायक हैं।
  •  यदि ब्लड प्रेशर लगातार बढ़ा रहता है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

रोजाना पूरी करें  नींद

नींद की कमी का असर मूड, एकाग्रता, ऊर्जा और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। नियमित रूप से नींद की कमी हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम भी बढ़ सकती है। इसलिए वयस्कों को आमतौर पर हर रात कम से कम 7-9 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।

  • अच्छी नींद के लिए सोने और जागने का समय तय रखें। रात में सोने से पहले मोबाइल और अन्य स्क्रीन का इस्तेमाल कम करें।
  • शाम के समय कैफीन लेने से बचें।
  • कमरे का माहौल शांत और आरामदायक रखें।

Leave a Reply

Next Post

साउथ अभिनेता सूर्या ने छात्रों को दी रील्स छोड़ पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह

शेयर करेबोले- हार के बाद भी जारी रखें कोशिश इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई, 18 अक्टूबर 2026। साउथ अभिनेता सूर्या ने हाल ही में अपने पिता और दिग्गज अभिनेता शिवकुमार के शिवकुमार एजुकेशनल ट्रस्ट के 47वें स्थापना समारोह में छात्रों को सलाह दी। छात्रों को जीवन की सीख देते हुए अभिनेता […]

You May Like

आईएफएस अधिकारियों ने खुद संभाला आरा....|....छत्तीसगढ़ के इन क्षेत्रों में दशहरे पर नहीं होता रावण दहन....|....देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट का नया शेड्यूल जारी....|....गांवों में सफाई का मॉडल बनाया, अब शहर की चुनौती....|....ब्रेन को तेज रखने के लिए महंगे सप्लीमेंट नहीं, इस आदत में सुधार आ सकती है काम....|....मोना ने अवनि को पछाड़कर जीता स्वर्ण....|....'गजब रात' में सजेगी यारों की महफिल....|....स्टारलिंक सुरक्षा के लिए खतरा क्यों?: जेलेंस्की के आरोपों ने छेड़ी नई बहस....|....तेल अवीव से वियना जा रही फ्लाइट को बम की धमकी....|....सूखे नशे और शराब के कारण प्रदेश के युवा बर्बाद हो रहे- कांग्रेस