मुख्य सचिव आर.पी. मंडल व अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने बूढ़ा तालाब कायाकल्प योजना का किया निरीक्षण

indiareporterlive
शेयर करे

रमणीक केन्द्र के रूप में विकसित हो रहा है ऐतिहासिक बूढ़ा तालाब

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 22 अक्टूबर 2020। मुख्य सचिव आर. पी. मंडल एवं अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने आज नगर निगम व रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा कराए जा रहे बूढ़ा तालाब विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि समय-सीमा में इस कार्य को पूरा कर ऐसा स्वरूप दें कि यह ऐतिहासिक धरोहर सभी आयु वर्ग के लोगों को आकर्षित कर एक रमणीक केन्द्र के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाएं। इस दौरान नगर निगम आयुक्त व रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एम.डी. सौरभ कुमार ने इस महत्वपूर्ण कार्य योजना के विभिन्न चरणों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

मुख्य सचिव ने तालाब के कायाकल्प की योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी ली एवं परिक्षेत्र का भ्रमण कर अपने सुझाव भी दिए। नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार ने बूढ़ा तालाब उन्नयन कार्य के संबंध में उन्हें अवगत कराया कि रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड एवं नगर पालिक निगम मिलकर रायपुर के ऐतिहासिक बूढ़ा तालाब के कायाकल्प की योजना के प्रथम चरण के कार्यों को अंतिम रूप दे रहा है। बूढ़ा तालाब में क्षेत्रफल के अनुसार देश के सबसे बड़े फाउंटेन की स्थापना की जा रही है, जो विशेष आकर्षण होगी। तालाब के किनारे भ्रमण के लिए फ्लोटिंग डेक लगाए जा रहे हैं, जहां पैदल भ्रमण कर तालाब के स्वरूप का नैसर्गिक आनंद लिया जा सकेगा। यहां बन रहे दो स्तरीय पाथवे से तालाब का भव्य स्वरूप देखा जा सकेगा। इस परिसर में विशाल प्रवेश द्वार, म्यूजिकल फाउंटेन और टनल फाउंटेन इस तालाब की खूबसूरती को बढ़ाएंगे। आकर्षक लैंडस्कैपिंग, लेजर शो, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाते तालाब के दीवारों पर हो रही पेंटिंग से तालाब का स्वरूप और भी निखरेगा। उन्होेंने बताया कि तालाब पर बोटिंग की भी व्यवस्था की जा रही है। निरीक्षण के दौरान रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के महाप्रबंधक (तकनीकी) एस.के. सुंदरानी, मैनेजर सिविल एस.पी. साहू, नगर निगम के सहायक यंत्री लोकेश चंद्रवंशी भी उपस्थित थे।

मुख्य सचिव आर. पी. मंडल व अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने ऐतिहासिक धरोहर के रूप में प्रतिष्ठित बूढ़ा तालाब के कायाकल्प की इस योजना की सराहना करते हुए अपना मार्गदर्शन भी प्रदान किया। उन्होंने कहा है कि तय समय सीमा में कार्य को पूर्ण कर एक आकर्षक व सभी के रूचिकर रमणीक स्थल के रूप में बूढ़ा तालाब को विकसित कर जल्द ही शहर को एक बड़ी सौगात दें।

Leave a Reply

Next Post

कोरबा के कोविड अस्पताल में दो कोरोना संक्रमित महिलाओं का सुरक्षित प्रसव, एक ने बेटी तो दूसरी ने बेटे को दिया जन्म

शेयर करेमेडिकल टीम ने कोरोना संक्रमित महिलाओं का कराया सुरक्षित प्रसव कलेक्टर श्रीमती कौशल ने मेडिकल स्टाफ की तारीफ की, प्रसूताओं को दी बधाई इंडिया रिपोर्टर लाइव कोरबा 22 अक्टूबर 2020। कोरबा के विशेष कोविड अस्पताल मे 12 घंटो के अंतराल पर दो गर्भवती कोरोना संक्रमित महिलाओं का सुरक्षित प्रसव […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर