कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता: सक्रिय मरीज 20 हजार के करीब, कल की तुलना में 25 फीसदी अधिक मामले, 31 की मौत

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 मई 2022। देश में कोरोना ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। बढ़ते संक्रमण ने आम लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 3,205 मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में लगभग 25 फीसदी अधिक हैं। इस दौरान 31 मरीजों ने अपनी जान भी गंवाई। हालांकि, बीते 24 घंटों में 2802 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 19,509 हो गई जो कि आने वाले समय में मुश्किलें पैदा कर सकती हैं। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,23,920 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि मंगलवार के जारी आंकड़े में बीते 24 घंटों में 2,568 केस मिले थे और 20 लोगों की मौत हुई थी। वहीं सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि नए मामलों में से 40 फीसदी मामले राजधानी दिल्ली से मिल रहे हैं। 

दिल्ली में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार
दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1414 मामले सामने आए हैं जो कि पिछले दिनों की तुलना में 31 फीसदी अधिक है। वहीं इस दौरान एक मरीज की मौत भी हो गई। राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,87,050 हो गई है। बता दें दिल्ली में मंगलवार के जारी आंकड़ों में बीते 24 घंटों में 1076 मामले सामने आए थे।

महाराष्ट्र में कोरोना के 182 नए मामले
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना के 182 नए मामले सामने आए हैं और एक मरीज की मौत हो गई। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां बीते 24 घंटों में 100 नए मरीज सामने आए हैं।

नोएडा में तीन माह बाद मंगलवार को सर्वाधिक 170 मामले
नोएडा में तीन माह बाद मंगलवार को सर्वाधिक 170 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। इससे पहले 5 फरवरी को 233 मामले सामने आए थे। राज्य सरकार की रिपोर्ट के अनुसार 130 लोग इस बीमारी से 24 घंटे में ठीक हुए हैं। 

हरियाणा में आज से लगेगी कोरोनारोधी मुफ्त बूस्टर डोज
हरियाणा में 18 से 59 वर्ष के 1.2 करोड़ नागरिकों को कोविड रोधी वैक्सीन की बूस्टर डोज मुफ्त लगाने का अभियान आज से शुरू होगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 25 अप्रैल को बूस्टर डोज मुफ्त लगाने की घोषणा की थी। 

Leave a Reply

Next Post

कश्मीर से हटी तो असम में शुरू हुई धारा 370 लगाने की मांग, MLA अखिल गोगोई ने उठाया मुद्दा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 मई 2022। कार्यकर्ता और शिवसागर से विधायक अखिल गोगोई ने बुधवार को राज्य के मूल निवासियों की “संवैधानिक सुरक्षा” के लिए असम में अनुच्छेद 370 जैसे प्रावधान को लागू करने की मांग की। रायजर दल के अध्यक्ष ने कहा, “हमने केंद्र से […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक