ज्योति ने देश को दिलाए दो स्वर्ण, मिश्रित टीम के एकल वर्ग में भी किया कमाल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 अप्रैल 2023। कंपाउंड तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेनम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को विश्वकप तीरंदाजी के पहले चरण में दोहरी स्वर्णिम जीत दिला दी। उन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के अलावा मिश्रित टीम स्पर्धा में जोड़ीदार ओजस देवतले के साथ भी गोल्ड जीता।पहले उन्होंने 20 साल के ओजस के साथ शनिवार को यहां चीनी ताइपे की टीम को 159-154 से हराकर मिश्रित टीम का स्वर्ण पदक जीतकर खाता खोला। दोपहर के सत्र 2021 की विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता ज्योति ने कोलंबिया की सारा लोपेज को 149-146 से हराकर पहली बार स्वर्ण जीता। इसके साथ ही ज्योति ने 2021 में हुई विश्व चैंपियनशिप में कोलंबियाई प्रतिद्वंद्वी से मिली 144-146 की हार का हिसाब भी बराबर कर लिया।

एक अंक से विश्व रिकॉर्ड चूका
भारतीय जोड़ी एक अंक से विश्व रिकॉर्ड बनाने से चूक गई। ज्योति और 20 वर्षीय देवतले की दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने केवल एक अंक गवाया नहीं तो स्कोर 160 में से 160 होता। ज्योति ने अपने 8 में से 8 तीर परफेक्ट 10 अंकों वाले लगाए लेकिन ओजस एक में चूक और नौ अंक ही ले सके। 

मिश्रित कंपाउंड में दूसरा स्वर्ण
भारत का मिश्रित कंपाउंड स्पर्धा में यह विश्व कप में दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले ज्योति और अभिषेक वर्मा ने पेरिस में 2022 में विश्वकप के तीसरे चरण में स्वर्ण पदक जीता था। राष्ट्रीय ट्रायल्स में टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे वर्मा की अनुपस्थिति के बावजूद भारतीय जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया तथा 16 निशानों में से 15 निशाने सही लगाकर अपनी 12वीं वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंदी टीम को एकतरफा फाइनल में आसानी से हराया। ज्योति और देवतले ने लगातार परफेक्ट 10’ का स्कोर बनाया और जल्द ही 120-116 से बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद भी उन्होंने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखकर आसानी से पहला स्थान हासिल किया। 

भारत रविवार को रिकर्व वर्ग में दो पदक की होड़ में है। भारत की पुरुष रिकर्व टीम चीन के साथ स्वर्ण पदक की होड़ करेगी जबकि सेना के धीरज सेमीफाइनल में पहुंच चुके है और एक जीत उनका पदक तय कर देगी।

Leave a Reply

Next Post

पुंछ आतंकी हमला : पूछताछ के लिए 40 से अधिक लोग हिरासत में लिए गए

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पुंछ 24 अप्रैल 2023।  जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकवादी हमले में शामिल आतंकवादियों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे एक बड़े अभियान के तहत 40 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि […]

You May Like

कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम....|....पश्चिम एशिया संकट: भारत में LPG आपूर्ति पर असर, चेन्नई-मुंबई-बंगलूरू के होटलों का काम पड़ा ठप; एक्शन में सरकार....|....मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया