नए चेहरों के साथ म्यूजिकल ड्रामा फिल्म “अंदाज 2” का फर्स्ट लुक रिलीज़ 

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव/(अनिल बेदाग)

मुंबई 03 फरवरी 2025। फ़िल्म अंदाज 2 का बहुप्रतीक्षित टीज़र रिलीज हो गया है, निर्देशक  सुनील दर्शन ने अपनी आनेवाली रोमांटिक ड्रामा फिल्म का धमाकेदार पहला लुक सोशल मीडिया पर रिलीज किया है। 2003 की हिट फिल्म अंदाज का सीक्वल “अंदाज 2” फिल्म में नए चहेरो के साथ एक बड़ी म्यूजिकल ड्रामा लव स्टोरी दर्शक देखेंगे । टीज़र में शानदार विसूयल्स, गहरे इमोशन्स और खूबसूरत म्यूजिक दिखाए गए हैं, जो इस फिल्म की रोमांटिक कहानी की झलक पेश कर रहे हैं। अंदाज 2 में आयुष कुमार और अकाइशा डैब्यू कर रहे हैं, जबकि नताशा फर्नांडीज़ एक अहम रोल में नजर आएंगी। फिल्म में सपोर्टिंग कास्ट के तौर पर परमार्थ सिंह, श्रीकांत मस्की, नीता पांडे, संजय मेहंदीरत्ता, डॉली बिंद्रा, पूजा शर्मा और जीतू वर्मा भी शामिल हैं।

टीज़र लॉन्च के बारे में बात करते हुए सुनील दर्शन ने कहा, ” टीज़र को जो प्रतिक्रिया मिल रही है, वह बहुत ही शानदार है। अंदाज मेरे लिए खास फिल्म थी और अंदाज 2 के साथ हम वही मैजिक फिर से क्रीऐट करने के साथ ही दर्शकों को कुछ नया और रोमांचक देने की भी कोशिश कर रहे हैं। ” टीज़र ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह जागा दिया है, और फिल्म का इंतज़ार और भी बढ़ गया है। इसका म्यूजिक शानदार विजुअल्स और रोमांस का नया अंदाज, अंदाज 2 को एक मस्ट वाच फ़िल्म बनाता हैं। फिल्म का म्यूजिक नदीम (नदीम-श्रवण की जोड़ी ) ने कम्पोज किया है, जो पहले ही फैंस के दिलों में जगह बना चुका है। समीर के बोल, गानों को और भी खास बनाते हैं, जिन्हे अमित मिश्रा, पलक मुच्छल, नीरज श्रीधर, मोहम्मद इरफान, शान, जावेद आली, असेस कौर और शादाब फारदी ने गया है। फिल्म के डांस सीक्वन्स कोरिओग्राफ किया है राजू खान ने जो आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे।

श्री कृष्णा इंटरनेशनल के बैनर तले निर्मित अंदाज 2 के निर्माता और निर्देशक सुनील दर्शन हैं। फ़िल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी । 

Leave a Reply

Next Post

ओटीएम 2025: गोवा ने विरासत, स्थिरता और पुनर्योजी पर्यटन पर प्रकाश डाला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/(अनिल बेदाग) पणजी/मुंबई 03 फरवरी 2025। जैसे ही ओटीएम 2025 समाप्त हुआ, गोवा पर्यटन ने टिकाऊ और जिम्मेदार यात्रा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। अंतिम दिन ने अपनी प्राकृतिक सुंदरता को संरक्षित करने के लिए राज्य के समर्पण पर प्रकाश डाला, साथ ही आगंतुकों को […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार