जी-20 की सफल अध्यक्षता के बाद आम राय बनाने वाले देश के रूप में उभरा भारत, विदेश मंत्री जयशंकर का बयान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 फरवरी 2024। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत की जी-20 अध्यक्षता को देश के राजनयिक इतिहास का ‘उल्लेखनीय काल’ बताया है। जयशंकर ने शुक्रवार को दिल्ली में एक पुस्तक विमोचन समारोह में कहा कि जी-20 की सफल अध्यक्षता के बाद दुनिया में भारत की छवि एक मित्र राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर आम राय बनाने वाले देश के रूप में बनी है।  जयशंकर ने अपने संबोधन में भारत द्वारा पिछले साल सितंबर में जी-20 शिखर सम्मेलन में यूक्रेन युद्ध पर मतभेदों के बावजूद नेताओं की घोषणा तैयार करने में मिली सफलता का उल्लेख किया। घोषणा में यूक्रेन युद्ध को शामिल करने के भाग पर मतभेदों को खत्म करने के लिए हुई वार्ताओं का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा कि सहमति पर पहुंचने से पहले हमारे लिए अंतिम 48 घंटे काफी रोमांचक थे। 

‘इंडिया एंड द फ्यूचर ऑफ जी-20: शेपिंग पॉलिसीज फॉर अ बेटर वर्ल्ड’ नामक पुस्तक के विमोचन के अवसर पर जयशंकर ने कहा, भारत के दृष्टिकोण से, हमारे लिए जी-20 आज दुनिया में एक विश्वमित्र, एक मित्र, एक आम सहमति निर्माता, एक पुल निर्माता के रूप में उभरने की हमारी क्षमता का परीक्षण था। उन्होंने कहा कि बहुपक्षवाद को पटरी पर लाने से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अफ्रीका को दी गई गारंटी को पूरा करने तक, जी-20 अध्यक्षता में हमने बहुत कुछ हासिल किया, जिस पर भारत को गर्व होना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

यूसीसी से बाहर हो सकती हैं उत्तराखंड की जनजातियां, अभी सरकार को इस पर लेना है फैसला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव देहरादून 03 फरवरी 2024। समान नागरिक संहिता से उत्तराखंड की जनजातियां अलग रह सकती हैं। प्रदेश में सात प्रमुख जनजातियां हैं, जिनके तौर तरीके और नियम अलग हैं। हालांकि, अभी सरकार को इस पर फैसला लेना है।समान नागरिक संहिता वैसे तो प्रदेश के हर नागरिक […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण