‘हिंदुत्व पर उनके विचार आज भी प्रासंगिक’, गडकरी ने बताया क्यों महान देशभक्त थे सावरकर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 मार्च 2026। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को विनायक दामोदर सावरकर को एक महान देशभक्त, वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाले व्यक्ति और एक आदर्श समाज सुधारक बताया। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व पर सावरकर द्वारा दी गई व्याख्या आज भी प्रासंगिक और उपयोगी है।

सावरकर कट्टर देशभक्त थे
स्वातंत्र्य वीर सावरकर स्मारक समिति द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि सावरकर सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने कहा, ‘वे न केवल एक कट्टर देशभक्त थे, बल्कि एक अच्छे कवि, दार्शनिक और इतिहासकार भी थे। लेकिन, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वे एक आदर्श समाज सुधारक थे। सावरकर का वैचारिक दृष्टिकोण वैज्ञानिक था। हिंदुत्व के बारे में उन्होंने जो व्याख्या दी है, वह आज भी बहुत उपयोगी और प्रासंगिक है।’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सावरकर का स्पष्ट मानना था कि हिंदू समाज में मौजूद जाति व्यवस्था, उसके भेद और छुआछूत को पूरी तरह से समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘कोई भी व्यक्ति अपनी जाति के कारण श्रेष्ठ नहीं बनता, बल्कि अपने गुणों के कारण श्रेष्ठ बनता है। यही सावरकर का विश्वास था। सावरकर का पूरा जीवन त्याग, तपस्या और समर्पण का एक उदाहरण है। देश के लिए सावरकर के परिवार ने जितना बलिदान दिया है, उतना किसी अन्य परिवार ने नहीं दिया।’

राहुल गांधी का नाम लिए बगैर बोला हमला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सावरकर पर की गईं टिप्पणियों को लेकर गडकरी ने उन पर परोक्ष रूप से हमला बोला। गडकरी ने कहा कि उनकी एक ‘बड़े राजनीतिक नेता’ के साथ सावरकर को लेकर बातचीत हुई थी। उस चर्चा में गडकरी ने कहा कि अगर सावरकर महान स्वतंत्रता सेनानी महान नहीं थे, तो देश में कोई भी महान नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मैंने उस नेता से कहा कि आप विचारधारा की आलोचना कर सकते हैं और विचारधारा को लेकर मतभेद हो सकते हैं। लेकिन, देश के लिए सावरकर और उनके परिवार से ज्यादा किसी ने बलिदान नहीं दिया।’

गडकरी ने कहा कि सावरकर एक कट्टर देशभक्त थे और उनके लेखन के साथ-साथ उन पर आधारित फिल्म को भी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि सावरकर के विचारों और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की आज के समय में बहुत जरूरत है।

Leave a Reply

Next Post

LPG गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने विदेश नीति पर उठाए सवाल, महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 08 मार्च 2026। घरेलू रसोई गैस यानी एलपीजी सिलिंडर की कीमत बढ़ने के बाद सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति की नाकामी का खामियाजा देश की जनता […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल