एंडरसन की अगुआई में गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन, वेस्टइंडीज की स्थिति खराब, पारी की हार का खतरा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लंदन 12 जुलाई 2024। अपना अंतिम टेस्ट मैच खेल रहे तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की अगुआई में गेंदबाजो के दमदार प्रदर्शन से इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज पर शिकंजा कस लिया है। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई है और उस पर पारी की हार का खतरा मंडरा रहा है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज ने छह विकेट पर 79 रन बनाए हैं और वह अभी इंग्लैंड से 171 रन पीछे चल रहा है। स्टंप्स के समय जोशुआ डा सिल्वा आठ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

वेस्टइंडीज की पारी लड़खड़ाई
दूसरी पारी में खेलने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत एकदम अच्छी नहीं रही और उसने 37 रन के अंदर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद वेस्टइंडीज की पारी संभल नहीं सकी और उसने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपने छह विकेट गंवा दिए। वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी इतनी खराब रही कि अब तक सिर्फ एलिक अथानाजे और जेसन होल्डर ही दोहरे अंक तक पहुंच सके। अथानाजे 22 रन और होल्डर 20 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड के लिए फिलहाल एंडरसन, गस एटकिंसन और बेन स्टोक्स ने दो-दो विकेट झटके हैं। 

इंग्लैंड ने हासिल की बड़ी बढ़त
इससे पहले, वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड की पहली पारी 371 रन पर ऑलआउट की। हालांकि, मेजबान टीम वेस्टइंडीज पर 250 रनों की बढ़त लेने में सफल रही। इंग्लैंड ने पहली पारी में तीन विकेट पर 189 रन से आगे खेलना शुरू किया और जो रूट तथा हैरी ब्रूक ने चौथे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की। रूट 68 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ब्रूक 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अंत में क्रिस वोक्स ने 70 रनों की पारी खेली जिससे इंग्लैंड की टीम बड़ी बढ़त लेने में सफल रही। 

एंडरसन के नाम जुड़ी खास उपलब्धि
टेस्ट क्रिकेट में 700 से अधिक विकेट लेने वाले जेम्स एंडरसन के नाम इस प्रारूप में एक और खास उपलब्धि जुड़ गई है। एंडरसन टेस्ट प्रारूप में 40000 गेंद फेंकने वाले दुनिया के चौथे गेंदबाज बन गए हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंद डालने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम है जिन्होंने 44039 गेंद फेंकी थी। इसके बाद भारत के अनिल कुंबले हैं जिन्होंने 40850 गेंद, जबकि शेन वॉर्न ने 40705 गेंद फेंकी हैं।

Leave a Reply

Next Post

जम्मू से 4,400 से अधिक तीर्थयात्रियों का 15वां जत्था अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 जुलाई 2024। दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित प्रसिद्ध अमरनाथ गुफा मंदिर में हिम शिवलिंग के दर्शन के लिए शुक्रवार को 4,400 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सभी […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान