फाइनल में चीन पर जीत दर्ज करने उतरेगा भारत; तीसरे नंबर के लिए जापान-मलेशिया के बीच भिड़ंत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नालंदा (राजगीर) 20 नवंबर 2024। अब तक के सभी मैच जीत चुकी भारत की बेटियां आज चीन से महामुकाबला करने फाइनल में उतरेंगी।  एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के फाइनल में सलीमा टेटे की टीम बुधवार को चीन के सामने होगी तो उसकी कोशिश बड़ी जीत दर्ज करने की होगी। वहीं विश्व के छह नंबर पर आने वाली चीन की टीम क्वालीफाइंग मैच में मिली हार का बदला लेने उतरेगी। राजगीर में महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के समापन दिवस पर आज भारतीय महिला हॉकी टीम अपने लिए ऐतिहासिक जीत की उम्मीद लगाए हुए है।

महिला हॉकी के इस महाकुंभ में अब तक भारतीय टीम ने अपनी क्षमता का असाधारण प्रदर्शन किया है। कप्तान सलीमा टेटे के नेतृत्व में टीम ने लगातार शानदार खेल दिखाया है और फाइनल में जगह बनाई है। इधर, बुधवार दोपहर दोपहर 2:15 बजे जापान और मलेशिया के बीच तीसरे स्थान के लिए मुकाबला होगा, जबकि शाम 4:45 बजे भारत और चीन के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।

चीन को क्वालीफाइंग मैच में भारत ने 3-0 से हराया

अब तक टीम इंडिया अपने सभी मैच को जीतती आई है। टीम ने अब तक कुल 28 गोल किए जो उनकी आक्रामक रणनीति का प्रमाण है। चीन को क्वालीफाइंग मैच में भारत ने 3-0 से हराया था। अब तक भारतीय टीम मलेशिया को 4-0 से कोरिया को 3-2 से थाईलैंड को 13-0 से एवं जापान को 3-0 और 2-0 से मात दे चुकी है।

केंद्रीय मंत्री और उपमुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की मौजूदगी में आयोजित होने वाले समापन समारोह में विजेता टीम को सम्मानित किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति समापन समारोह में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Next Post

करहल में युवती की हत्या: परिजनों का आरोप, भाजपा को वोट देना चाहती थी बेटी...इसलिए कर दिया कत्ल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मैनपुरी 20 नवंबर 2024। मैनपुरी के करहल के कस्बा की रहने वाली एक युवती की हत्या करने के बाद लाश को बोरे में बंद कर नगला अंती के पास फेंक दिया गया। बुधवार की सुबह जानकारी हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका की […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं