प्रशासन ने नहीं दी धर्म संसद की अनुमति, यति नरसिंहानंद बोले- सुप्रीम कोर्ट तक करेंगे पैदल मार्च

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हरिद्वार 19 दिसंबर 2024। प्रशासन ने हरिद्वार में धर्म संसद की अनुमति नहीं दी। यति नरसिंहानंद ने धर्म संसद बुलाने का एलान किया था। प्रशासन के रुख पर नरसिंहानंद ने नाराजगी जताई। दिसंबर 2021 में यहां हुई धर्म संसद विवादित रही थी। जूना अखाड़े में धर्म संसद की अनुमति न देने पर स्वामी यति नरसिंहा नंद ने कहा कि अगर उन्होंने कुछ गलत कहा हो तो वह फांसी लेने के लिए भी तैयार हैं, लेकिन उन्हें प्रशासन की ओर से प्रताड़ित किया जा रहा है। उनकी धर्म संसद को नहीं होने दिया जा रहा है। कहा अगर बांग्लादेश में हिन्दू मरता है तो क्या उस पर रोने का अधिकार नहीं है? कहा कि वह इन सब बातों को लेकर 21 दिसंबर को जूना अखाड़े से सुप्रीम कोर्ट तक पैदल मार्च करेंगे। सुप्रीम कोर्ट से पूछेंगे कि क्या उन्हें हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर बोलने का अधिकार नहीं है। उधर एसडीएम सदर अजयवीर सिंह ने कहा कि प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं दी गई थी, बावजूद इसके धर्म संसद करने का प्रयास किया जा रहा था। हालांकि, एक दिन पहले पुलिस प्रशासन की स्वामी से वार्ता चल रही थी।

जिसमें बताया जा रहा था कि उन्हें सशर्त अनुमति दे दी जा सकती है, लेकिन अंतिम समय में अनुमति नहीं दी गई। अनुमति पत्र को निरस्त कर दिया गया। फिर भी धर्म संसद के लिए टेंट तंबू लगाए गए। कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां शुरू कर दी गई थीं उनके लोग भी वहां पहुंचने शुरू हो गए थे।

Leave a Reply

Next Post

संभल बवाल में पुलिस का नया एक्शन: अब रडार पर आरोपियों के करीबी, 200 से ज्यादा निशाने पर; खंगाल रहे कॉल डिटेल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव संभल 19 दिसंबर 2024। संभल बवाल के फरार आरोपियों के करीबी पुलिस के रडार पर हैं। पुलिस इनके जरिये आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है। आरोपियों के 200 से ज्यादा करीबी और संपर्क में रहने वाले लोगों के मोबाइल का सीडीआर पुलिस ने […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल