खाई में गिरी बोलेरो, चार लोगों की मौत; किश्तवाड़ में बड़ा हादसा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू 05 जनवरी 2025। जिला किश्तवाड़ के उपमंडल पाडर में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बोलेरो वाहन गढ़ के पास लगभग 1000 फीट नीचे गहरी खाई में गिर गया। यह हादसा गत रात्रि का बताया जा रहा है, जब वाहन भोट नाल के पास खाई में गिरा। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। आज सुबह एक महिला जब अपने काम से जा रही थी, तो उसने दरिया के किनारे वाहन का टूटा-फूटा रूप और मृतकों के शव देखे। महिला ने आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से मृतकों के शव बरामद किए गए और उन्हें पाडर अठोली अस्पताल भेजा गया। वहां उनका पोस्टमार्टम कर शव उनके परिवारजनों को सौंप दिए गए। मौके पर जिला उपायुक्त और पाडर नागसेनी विधायक सुनील कुमार शर्मा सहित डॉक्टर और अन्य प्रशासनिक स्टाफ भी पहुंचे।

प्रारंभिक जांच में यह जानकारी मिली है कि वाहन में कुल कितने लोग सवार थे, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। यदि वाहन में छह लोग सवार थे, तो दो लोग अभी भी लापता हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि लापता लोग दरिया में बह गए या कहीं और चले गए। यह घटना रात के समय हुई थी और मृतक वाहन के नीचे पाए गए।

बताया जा रहा है कि यह हादसा रात के समय हुआ, जब ठंड काफी ज्यादा थी। यदि समय रहते हादसे की जानकारी मिलती तो शायद कुछ लोग बच सकते थे, लेकिन अंधेरे और ठंड के कारण राहत कार्य में देरी हुई। हालांकि, अब तक यह पता नहीं चल सका है कि वाहन का चालक कौन था। वाहन चालक की पहचान की जांच जारी है, स्थानीय प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और लापता व्यक्तियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Next Post

नमो भारत कॉरिडोर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, दिल्ली को 12200 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 जनवरी 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यू अशोक नगर में 13 किमी. लंबे नमो भारत ट्रेन के साहिबाबाद-न्यू अशोक नगर सेक्शन का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने नमो भारत कॉरिडोर के साहिबाबाद स्टेशन पर अधिकारियों से बात कर इसके बार में जानकारी ली। […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए