पालघर में अंबेडकर जयंती रैली से लौट रहे लोग करंट की चपेट में आए, दो की मौत, पांच घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पालघर 14 अप्रैल 2023। नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार कस्बे में बृहस्पतिवार को, आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित समारोह के दौरान एक वाहन पर लगे झंडे के ट्रांसफॉर्मर के संपर्क में आने के बाद दो लोगों की कंरट लगने से मौत हो गई, तथा पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार देर रात को भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बी आर आंबेडकर की 132वीं जयंती की पूर्व संध्या पर निकाले गए एक जुलूस के समाप्त होने के बाद हुई।

मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पांच में से तीन घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया, “आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में विरार के करगिल नगर इलाके में एक जुलूस निकाला गया था। रात को दस बज कर लगभग 30 मिनट पर, जब जुलूस समाप्त हुआ और इसमें शामिल लोग लौटने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनके एक वाहन में खराबी आ गई।”

जानें कैसे हुआ हादसा?
अधिकारी ने कहा, “कुछ लोग वाहन से उतरकर उसे धक्का देने लगे। इस दौरान, वाहन पर लगा झंडा सड़क के किनारे ट्रांसफार्मर के संपर्क में आ गया, जिससे दो लोगों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।” एक घायल ने अस्पताल में संवाददाताओं को बताया कि घटना के समय जूलूस के कुछ प्रतिभागी और बैंजो वादक वहां मौजूद थे। उसने कहा, “मौके पर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई और कुछ देर तक तो किसी को समझ में ही नहीं आया कि हुआ क्या है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान रूपेश सुर्वे (23) और सुमित सूद (30) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों युवकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

Leave a Reply

Next Post

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया भारत कैसे बनेगा लीडर, व्यापार में पारदर्शिता का पाठ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 अप्रैल 2023। बिजनेस मॉड्यूल में पारदर्शिता, नैतिकता, दक्षता से बाजार में पैसा लगेगा और इससे देश आगे बढ़ेगा। दुनिया का लीडर बनना है और भारत को विकसित देश बनाना है तो धन उपार्जन बुरी बात नहीं है। हमें बिजनेस लीडर खड़े करने […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं