सुकमा में ‘ऑपरेशन मानसून’, शहीदी सप्ताह के बीच सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सुकमा 29 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ ऐसे समय पर हो रही है, जब नक्सली अपना शहीदी सप्ताह मना रहे हैं। जिसे लेकर पहले से ही अलर्ट जारी किया गया था। शहीदी सप्ताह के दौरान नक्सलियों द्वारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की आशंका के मद्देनजर सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान तेज कर दिया था। इसी क्रम में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मानसून” के तहत मंगलवार सुबह डीआरजी और सीआरपीएफ के जवान सर्चिंग पर निकले थे, तभी जंगलों के भीतर घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिससे नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचने की सूचना है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ अभी भी जारी है और सुरक्षाबलों की ओर से पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया है। मुठभेड़ स्थल को लेकर फिलहाल किसी भी प्रकार की स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की जा रही है, क्योंकि सुरक्षा कारणों के चलते स्थान की गोपनीयता बनाए रखना प्राथमिकता है।

आला अधिकारी ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं और क्षेत्र में अतिरिक्त बलों की तैनाती भी की गई है। माना जा रहा है कि मुठभेड़ समाप्त होने के बाद घटनास्थल से हथियार या शवों की बरामदगी हो सकती है, जिसकी पुष्टि बाद में की जाएगी। सुरक्षा एजेंसियां लगातार जंगलों में सर्चिंग तेज किए हुए हैं ताकि नक्सली किसी भी साजिश को अंजाम न दे सकें।

Leave a Reply

Next Post

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ किया, पांचवां T20 भी तीन विकेट से जीता, ड्वारशुइस-ओवेन चमके

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सेंट किट्स 29 जुलाई 2025। ऑस्ट्रेलिया ने पांचवां और आखिरी टी20 मैच तीन विकेट से जीतकर वेस्टइंडीज दौरे का अंत 8-0 से जीत के साथ किया है। कंगारुओं ने टेस्ट सीरीज 3-0 से जीती और इसके बाद पांचों टी20 भी अपने नाम किए। ऑस्ट्रेलिया की इस […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग