शंभू बॉर्डर पर जबरदस्त तनाव, किसानों को रोकने के लिए हरियाणा की तरफ भी पूरी तैयारियां

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 21 फरवरी 2024। किसानों के दिल्ली कूच को लेकर शंभू व खनौरी बॉर्डर पर जेसीबी मशीनें व अन्य मशीनरी एकत्र करने के बाद हरियाणा पुलिस ने भी अपनी तैयारियां कर ली हैं। सूत्रों के अनुसार, किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने भी जेसीबी समेत हैवी मशीनरी मंगवा ली है। बॉर्डर पर पोकलेन मशीन तैनात कर दी गई है। कई एंबुलेंस भी मौके पर खड़ी हैं। इसके साथ ही हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस को पत्र लिखकर जरूरी कदम उठाने को कहा है। हरियाणा के आईजीपी कानून व्यवस्था हरदीप सिंह दून ने पंजाब डीजीपी को एक पत्र लिखा है, जिसमें लिखा है कि पंजाब की तरफ से प्रदर्शनकारियों की ओर से बेरिकेड्स को तोड़ने के लिए कई मशीनरी इकट्ठा किए जाने की सूचना मिल रही है। इससे पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों को नुकसान पहुंच सकता है। इस बारे में पंजाब पुलिस जरूरी कदम उठाए।

पंजाब पुलिस तुरंत जेसीबी मशीनों को जब्त करे और ऐसे लोगों को सख्ती से रोका जाए। उन्होंने अपने पत्र में यह भी जानकारी दी है कि दोनों बॉर्डर पर बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों को आगे रखा जा रहा है। इसकी आड़ में प्रदर्शनकारी बेरिकेड्स को तोड़ना चाहते हैं। यदि ऐसी स्थिति बनती है तो हरियाणा पुलिस को मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ेगी। ऐसे स्थिति में पंजाब पुलिस बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों को बैरिकेडिंग से करीब एक किलोमीटर पीछे रखने की व्यवस्था करें। साथ ही पत्रकारों को भी एक किलोमीटर की दूरी पर रखा जाए।

Leave a Reply

Next Post

भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर उन्नाव पहुंचे राहुल गांधी, लोगों से मिले...12 जगह हुआ स्वागत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव उन्नाव 21 फरवरी 2024। भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को उन्नाव पहुंच चुके हैं। इस दौरान यात्रा का 12 स्थानों पर स्वागत किया गया है। राहुल गांधी शास्त्री प्रतिमा से गांधीनगर तक खुली जीप में जाएंगे। कांग्रेस […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं