कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी ने की पुंछ आतंकी हमले की निंदा, जवानों की शहादत पर जताया शोक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 अप्रैल 2023। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में हुए आतंकी हमले की बृहस्पतिवार को निंदा की और इस घटना में जान गंवाने वाले जवानों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।

खरगे ने ट्वीट किया, “जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में सेना के वाहन र हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। इस घटना में जान गंवाने वाले राष्ट्रीय राइफल्स के पांच बहादुर जवानों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है। घायल जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में हुए आतंकी हमले में हमारे पांच जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुखद है। उन वीरों को मैं अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।” जम्मू कश्मीर के पुंछ में बृहस्पतिवार को एक आतंकी हमले के बाद सेना के वाहन में आग लगने से पांच जवानों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। 

‘यह एक कायराना हमला और निंदनीय’…पुंछ में जवानों पर आतंकी हमले पर बोले ओवैसी

नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन’ (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गुरुवार को हुए एक आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए इसे ‘‘कायराना” हमला बताया। ओवैसी ने देर रात ट्वीट करके हमले में शहीद हुए जवानों के परिजन के प्रति संवेदना प्रकट की। ओवैसी ने ट्वीट किया, ‘‘जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले में शहीद हुए पांच बहादुर जवानों के परिजन और उनके साथी जवानों के प्रति मैं संवेदना प्रकट करता हूं। मैं गंभीर रूप से घायल जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। यह एक कायराना हमला है और पूरी तरह निंदनीय है।”

सेना ने बताया कि पुंछ में बृहस्पतिवार को एक आतंकवादी हमले के बाद सेना के वाहन में आग लगने से पांच जवान शहीद हो गए, जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। सेना ने एक बयान में कहा है कि हमले में शहीद हुए जवान राष्ट्रीय राइफल्स इकाई के थे और उन्हें इलाके में आतंकवाद रोधी अभियानों के लिए तैनात किया गया था। सेना ने कहा कि जिस वाहन में जवान यात्रा कर रहे थे, वह अज्ञात आतंकवादियों के हमले की चपेट में आ गया और संभवत: ग्रेनेड की चपेट में आने के कारण उसमें आग लग गई।

Leave a Reply

Next Post

भारत के बेटी विंग कमांडर दीपिका मिश्रा ने रचा इतिहास:  वीरता पुरस्कार पाने वाली वायुसेना की पहली महिला अफसर बनीं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 अप्रैल 2023। विंग कमांडर दीपिका मिश्रा वीरवार को वीरता पुरस्कार पाने वाली भारतीय वायु सेना की पहली महिला अधिकारी बन गईं। वायुसेना के प्रवक्ता के अनुसार, राजस्थान निवासी दीपिका मिश्रा हेलीकॉप्टर पायलट हैं। उन्हें मध्य प्रदेश में बाढ़ राहत अभियान के दौरान ‘अदम्य […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'