बाड़मेर में बस और टैंकर में टक्कर, 12 लोग जिंदा जले

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जयपुर 10 नवंबर 2021। राजस्थान के बाड़मेर में बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक प्राइवेट बस और टैंकर की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर की वजह से टैंकर और बस में आग लग गई, जिससे 12 लोग जिंदा जल गए। बताया जा रहा है कि हादसे में कई लोग घायल भी हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बस में सवार थे 25 लोग
बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय बस में 25 लोग सवार थे।  टक्कर होते ही बस में आग लग गई। इससे लोग उसी में फंस गए, कुछ लोग खिड़की तोड़कर बाहर निकल आए। हादसे की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 10 लोगों को बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक, हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया है, जिसको देखते हुए भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। 

देखते ही देखते खाक हो गई बस 
बस में सवार यात्री ने बताया कि बस बालोतरा से करीब 10 बजे रवाना हुई थी। हाईवे पर गलत दिशा से आ रहे टैँकर ने बस को टक्कर मार दी, इससे उसमें आग लग गई और पूरी बस खाक हो गई। 

Leave a Reply

Next Post

एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी के चलते टेक ऑफ के तुरंत बाद उतारा गया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सिलचर 10 नवंबर 2021। असम के सिलचर में बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते बचा। यहां एयर इंडिया विमान के उड़ान भरते ही उसमें खराबी आ गई, जिसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि फ्लाइट को टेक ऑफ के तुरंत […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग