भारत ने ऑपरेशन कावेरी किया बंद, संघर्षग्रस्त सूडान से 3,862 लोगों को बचाया गया

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 मई 2023। भारत ने संघर्षरत सूडान में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए शुरू ‘ऑपरेशन कावेरी’ अभियान शुक्रवार को समाप्त कर दिया और भारतीय वायु सेना का आखिरी विमान 47 यात्रियों को लेकर स्वदेश लौटा। भारत ने सूडान में सेना तथा एक अर्द्धसैनिक बल के बीच हिंसक झड़पों के बाद वहां से अपने नागरिकों को निकालने के लिए 24 अप्रैल को ऑपरेशन कावेरी शुरू किया था। 

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारतीय वायु सेना के सी130 विमान के शुक्रवार को आने के साथ ही ‘ऑपरेशन कावेरी’ के जरिए सूडान से 3,862 लोगों को निकाला गया। उन्होंने बताया कि भारतीय वायु सेना ने 17 उड़ानों का संचालन किया तथा भारतीय नौसेना ने पोर्ट सूडान से भारतीयों को सऊदी अरब में जेद्दा ले जाने के लिए पांच फेरे लगाए। जयशंकर ने बताया कि सूडान की सीमा से लगते देशों के जरिए 86 भारतीयों को लाया गया। 

उन्होंने सूडान से लाए गए भारतीयों की मेजबानी तथा निकासी प्रक्रिया में मदद के लिए सऊदी अरब का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने चाड, मिस्र, फ्रांस, दक्षिण सूडान, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र का भी आभार व्यक्त किया। विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘विदेश में सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिबद्धता हमारी प्रेरणा है।” 

Leave a Reply

Next Post

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और सैन्य अधिकारियों ने राजौरी में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्‍मू 06 मई 2023। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और भारतीय सेना के अधिकारियों ने शनिवार को राजौरी जिले में एक आईईडी विस्फोट में शहीद हुए पांच सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने पहले बताया था कि राजौरी […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए