मैं अपनी जान देने के लिए तैयार हूं लेकिन देश को बांटने नहीं दूंगी..: ममता बनर्जी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 22 अप्रैल 2023। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को दावा किया कि कुछ लोग नफरत की राजनीति करके देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं और कहा कि वह अपनी जान देने के लिए तैयार हैं लेकिन ‘‘देश को बांटने नहीं देंगी।  बनर्जी ने शहर के रेड रोड पर ईद की नमाज के लिए एकत्रित लोगों से बात करते हुए उनसे एकजुट होने और यह सुनिश्चित करने का अनुरोध भी किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2024 के लोकसभा चुनावों में परास्त हो। उन्होंने कहा, कुछ लोग देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं और नफरत की राजनीति कर रहे हैं…मैं अपनी जान देने के लिए तैयार हूं लेकिन देश को बांटने नहीं दूंगी। भाजपा पर देश के संविधान को बदलने का आरोप लगाते हुए बनर्जी ने कहा, वह पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय नागरिक पंजी लागू होने नहीं देंगी। उन्होंने कहा, मैं (अपने राजनीतिक विरोधियों के) धन बल और केंद्रीय एजेंसियों से लड़ने के लिए तैयार हूं लेकिन मैं अपना सिर नहीं झुकने दूंगी। 

तृणमूल कांग्रेस केंद्रीय एजेंसियों पर राजनीतिक उद्देश्य के साथ उनकी पार्टी पर कार्रवाई करने का आरोप लगाती है। ममता ने कहा, एक साल में यह तय करने के लिए चुनाव होंगे कि हमारे देश में कौन सत्ता में आएगा। हमसे वादा करिए कि हम एकजुट होंगे और विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ लड़ेंगे। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम सभी अगले चुनावों में उन्हें सत्ता से बाहर कर दें। अगर हम लोकतंत्र को बचाने में नाकाम रहे तो सबकुछ खत्म हो जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

अमिताभ बच्चन को वापस मिला ट्विटर पर ब्लू टिक, बिग बी बोले- तू चीज बड़ी है मस्क मस्क...

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 अप्रैल 2023। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ‘Blue Tick’ को बहाल करने के लिए ट्विटर प्रमुख एलन मस्क को धन्यवाद देने के लिए अपना एक अनोखा अंदाज अपनाया। मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार