‘इस वित्तीय वर्ष वस्तु-सेवा निर्यात 800 अरब डॉलर पहुंचने की उम्मीद’, गोयल बोले- वैश्विक स्थिति गंभीर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 30 जून 2024। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद चालू वित्त वर्ष में भारत का वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात 800 अरब डॉलर को पार कर जाने की उम्मीद है। इससे पहले, वित्त वर्ष 2023-24 में निर्यात 778.2 अरब डॉलर (वस्तुएं 437.1 अरब डॉलर और सेवाएं 341 अरब डॉलर) रहा था। उद्योग मंत्री ने कहा कि वैश्विक स्थिति गंभीर है, क्योंकि यूक्रेन-रूस और इस्राइल-हमास के बीच युद्ध और लाल सागर संकट अभी भी जारी है। मंत्री ने कहा कि यूरोप जैसे कुछ प्रमुख लोकतांत्रिक देशों में चुनाव भी हो रहे हैं। गोयल ने संवाददाताओं से कहा, ऐसी स्थिति में यह सकारात्मक संकेत है कि हमारा निर्यात बढ़ रहा है (मई में नौ प्रतिशत की वृद्धि) और इससे यह पता भी चलता है कि दुनिया भारत के साथ व्यापार और निवेश करना चाहती है। वह रत्न एवं आभूषण निर्यातकों के एक कार्यक्रम में शनिवार को भाग लेने के लिए यहां आए थे। गोयल ने कहा कि 800 अरब डॉलर के निर्यात के लिए मंत्रालय विदेश स्थित भारतीय मिशनों और निर्यात संवर्धन परिषदों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष चालू खाता घाटा (सीएडी) भी कम हुआ है। ऐसे में निर्यात बढ़ेगा, विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा। भारत ने मार्च तिमाही में 5.7 अरब डॉलर या जीडीपी के 0.6 प्रतिशत के बराबर चालू खाता अधिशेष दर्ज किया। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों पर ध्यान केंद्रित करने से तेल आयात को कम करने में मदद मिलेगी। मंत्रालय विशेष रूप से मूल्य वर्धित वस्तुओं के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए मसालों, रबर, तंबाकू, चाय और कॉफी सहित बागान बोर्डों के साथ चर्चा कर रहा है।

हीरा पॉलिश उद्योग को बढ़ावा देने के लिए ईयू और जी-7 देशों के संपर्क में

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत ने घरेलू हीरा पॉलिश उद्योग के हितों की रक्षा के लिए यूरोपीय संघ (ईयू) और जी-7 देशों की ओर से रूसी मूल के बिना पॉलिश किए हुए हीरों के आयात पर प्रतिबंध लगाने के मुद्दे को प्राथमिकता से उठाया है। गोयल ने कहा, हमारा मंत्रालय और रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद यूरोपीय संघ और जी-7 देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

Leave a Reply

Next Post

भ्रष्टाचार एवं कमीशनखोरी भाजपा सरकार की पहचान बन गयी - दीपक बैज

शेयर करेआबकारी, पीएचई, कृषि सभी विभागों में कमीशन के टारगेट फिक्स हो गये है इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 30 जून 2024। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी साय सरकार की पहचान बन गयी है। बिना कमीशन के प्रदेश में किसी विभाग में कोई काम नहीं हो […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़