अनिल अंबानी को झटका: कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल के सीईओ ने दिया इस्तीफा, बिकने वाली है यह कंपनी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 17 मार्च 2022। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी को एक और झटका लगा है। दरअसल, उनकी कर्ज में डूबी कंपनी रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (आरसीएल) के सीईओ धनंजय तिवारी ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी की ओर से नियामकीय फाइलिंग में साझा की गई जानकारी के मुताबिक, धनंजय 15 मार्च 2022 से सेवामुक्त हो गए।  हालांकि, कंपनी ने धनंजय तिवारी के इस्तीफे की वजह साफ नहीं की है। गौरतलब है कि अनिल अंबानी की इस कंपनी पर भारी कर्ज है और यह बिकने वाली है। अनिल अंबानी द्वारा प्रवर्तित कंपनी फिलहाल नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की मुंबई बेंच में कॉरपोरेट इनसॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रोसेस (सीीआईआरपी) प्रक्रिया से गुजर रही है। रिलायंस कैपिटल पर दिसंबर 2020 तक 20,380 करोड़ रुपये है। 

खरीदने की होड़ में कई बड़ी कंपनियां 
जहां एक ओर आरबीआई की सख्ती के चलते अनिल अंबानी की मुसीबतें बढ़ी हैं, तो दूसरी ओर उनकी रिलायंस कैपिटल में कई दिग्गज उद्योगपतियों की रुचि है। जी हां, इसे खरीदने की होड़ में अडानी फिनसर्व समेत केकेआर, पीरामल फाइनेंस और पूनावाला फाइनेंस जैसी कुल 14 कंपनियां लगी हुई हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस कैपिटल के लिए बोलियां दाखिल करने की तारीख 11 मार्च थी जिसे बढ़ाकर अब 25 मार्च कर दिया गया है। 

नवंबर 2021 में किया था बोर्ड भंग
गौरतलब है कि आरबीआई ने 29 नवंबर को रिलायंस कैपिटल के बोर्ड को भंग कर दिया था और अपनी तरफ से बैंक ऑफ महाराष्ट्र के पूर्व कार्यकारी निदेशक नागेश्वर राव को प्रशासक नियुक्त कर दिया था। इसके अगले ही दिन केंद्रीय बैक ने प्रशासक की मदद के लिए एक तीन सदस्यीय पैनल भी गठित कर दिया था। अनिल अंबानी की अगुआई वाली आरसीएल पर कर्ज भुगतान में चूक और कंपनी संचालन संबंधी कई गंभीर आरोप हैं। सितंबर 2021 में, रिलायंस कैपिटल ने अपनी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में शेयरधारकों को सूचित किया था कि कंपनी का समेकित ऋण 40,000 करोड़ रुपये था।

Leave a Reply

Next Post

कोविड-19 : चीन, यूरोप, दक्षिण-पूर्व एशिया में बढ़ने लगे केस, स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने किया अलर्ट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 मार्च 2022। चीन, दक्षिण पूर्व एशिया व यूरोप में एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से अधिकारियों को चौकन्ना रहने व निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया है। हालात की समीक्षा करते हुए केंद्रीय मंत्री […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं