यूपी में पंजे का दम… अमेठी, रायबरेली ही नहीं, यूपी की इन 7 सीटों पर भी कांग्रेस ने दिया भाजपा को झटका

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 04 जून 2024। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटों पर रुझान आने शुरू हो गए हैं. इन रुझानों में कांग्रेस यूपी में अच्छा प्रदर्शन करती दिख रही है. पिछले कई चुनावों में जहां वो दहाई के अंक को भी पाने को तरस रही थी. वहीं इस बार अभी तक वो 7 सीटों पर अच्छी बढ़त बनाए हुए है। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक समाजवादी पार्टी 35 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि बीजेपी 35 सीटों पर आगे है. सपा और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है. अब कांग्रेस पार्टी किन 7 सीटों पर आगे चल रही है, उनकी बात कर लेते हैं. कांग्रेस सहारनपुर, अमरोहा, सीतापुर, राय बरेली, अमेठी, इलाहबाद और बाराबंकी सीट पर आगे चल रही है।

कांग्रेस यूपी की इन 7 सीटों पर आगे चल रही है

सहारनपुर में इमरान मसूद, अमरोहा में कुंवर दानिश अली, सीतापुर में राकेश राठौड़, रायबरेली में राहुल गांधी, अमेठी में किशोरी लाल, इलाहबाद में उज्जवल रमन सिंह और बाराबंकी सीट पर तनुज पुनिया आगे चल रहे हैं।

कौन कितने वोट से आगे?

सहारनपुर में इमरान मसूद 74000 वोट के अंतर से आगे हैं. अमरोहा में कुंवर दानिश अली 15,000 वोट से आगे हैं. सीतापुर में राकेश राठौड़ 71,000 वोट से आगे हैं. रायबरेली में राहुल गांधी 16,4,249 वोट से आगे हैं. अमेठी में किशोरी लाल 54,000 वोट से आगे चल रहे हैं. इलाहबाद में उज्जवल रमन सिंह 16,000 वोट से आगे हैं. बाराबंकी सीट पर तनुज पुनिया 97,000 वोट से आगे हैं। रायबरेली सीट की बात करें, तो यहां बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ दिनेश प्रताप सिंह को उतारा है. वो योगी सरकार में मंत्री भी हैं. साल 2019 के चुनाव में उन्हें सोनिया गांधी के हाथों हार झेलनी पड़ी थी. लेकिन इस बार उनका मुकाबला राहुल गांधी से हो रहा है।

Leave a Reply

Next Post

बिहार में नीतीशे कुमार हैं… बीजेपी से कम सीटों पर लड़कर भी अधिक सीटों पर लीड कर रही जेडीयू

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 04 जून 2024। लोकसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है. बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 33 सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. ताजा रुझानों के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जनता दल यूनाइटेड […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग