राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी, भाजपा दिखाई नहीं देगी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 31 दिसंबर 2022। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 में एक साल से भी कम का समय बचा है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही चुनावी तैयारी में जुट गए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में करीब 12 दिन मध्य प्रदेश में रहकर गए हैं। इस बीच उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बड़ा दावा किया है। राहुल गांधी ने कहा कि मैं एक बात आपको लिखकर दे देता हूं। कांग्रेस मध्यप्रदेश के चुनाव को क्लीन स्वीप करेगी। वहां बीजेपी दिखाई नहीं देगी। राहुल गांधी ने कहा कि मैंने वहां कहा था कि महाराष्ट्र में बहुत अच्छा रिस्पांस मिला, लेकिन मध्यप्रदेश में तो टोटल अंडर करंट था। वहां तूफान आया हुआ है। मध्यप्रदेश में हर व्यक्ति जानता हैं कि बीजेपी ने सरकार को चोरी करके और पैसे देकर बनाया है। पूरा प्रदेश गुस्से में हैं।

लक्ष्मण सिंह के ट्वीट को लेकर पूछे सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि आप उनसे शर्त लगा लीजिए। बड़ी शर्त लगाना आपको फायदा ज्यादा होगा। बता दें दिग्विजय सिंह के भाई और चांचौड़ा से विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट किया था कि कांग्रेस के आंतरिक सर्वेक्षण में 17 पूर्व मंत्री और 37 वर्तमान विधायक ही जीत रहे हैं। विपक्ष में रहने के बाद और भारत जोड़ो यात्रा के बाद यह स्थिति क्यों बनी? शीर्ष नेतृत्व संभवत: इसका जवाब दे सकता है। इसके बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कांग्रेस पार्टी की तरफ से किसी तरह का सर्वे नहीं कराने की बात कही थी।

बता दें मध्य प्रदेश में 2018 में लंबे समय से सत्ता पर काबिज बीजेपी को कांग्रेस ने सत्ता से बाहर कर सरकार बनाई थी, लेकिन कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार 15 महीने ही चल पाई। ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए थे। जिससे कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। अब कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए फिर पूरा जोर लगा रही हैं।

Leave a Reply

Next Post

चीन से निपटने के लिए अरुणाचल सीमा पर सरकार ने बढ़ाई विकास की रफ्तार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 जनवरी 2023। चीन के चालबाज तेवरों और बीते दिनों तवांग में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर हुए संघर्ष के बीच भारत देश के पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में बुनियादी ढांचा तेजी से मजबूत कर रहा है। इस बुनियादी ढांचे के विकास में […]

You May Like

एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक....|....रामायण एडवांस बुकिंग: रणबीर की फिल्म ने कमाए 7 करोड़ रुपये....|....रूसी जेल में टूट गए थे स्टीफन हबर्ड....|....संयुक्त राष्ट्र में भारत की दो-टूक