पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव रेडियो पर बैंक सखी के कार्यों के बारे में बताएंगे

indiareporterlive
शेयर करे

आकाशवाणी रायपुर से ‘हमर ग्रामसभा’ का प्रसारण 11 अक्टूबर को, छत्तीसगढ़ी के साथ हलबी, सरगुजिहा और कुड़ुख में भी होगा प्रसारित

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 10 अक्टूबर 2020। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव दूरस्थ अंचलों में बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करा रहीं बैंक सखियों के बारे में रेडियो पर जानकारी देंगे। वे 11 अक्टूबर को शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित विशेष कार्यक्रम ‘हमर ग्रामसभा’ में इसके बारे में विस्तार से बताएंगे। इस कार्यक्रम को मीडियम वेब 981 किलोहर्ट्ज पर सुना जा सकता है। प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ इस कार्यक्रम को रिले करेंगे।

आकाशवाणी के अंबिकापुर केंद्र से छत्तीसगढ़ी और सरगुजिहा में, रायगढ़ केंद्र से छत्तीसगढ़ी और कुड़ुख में तथा जगदलपुर केंद्र से छत्तीसगढ़ी और हलबी बोली में कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। शेष केंद्रों से छत्तीसगढ़ी में इसका प्रसारण होगा। उल्लेखनीय है कि विभागीय योजनाओं की जानकारी देने और इनका लाभ उठाने लोगों को प्रेरित करने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा द्वारा तैयार साप्ताहिक रेडियो कार्यक्रम ‘हमर ग्रामसभा’ का आकाशवाणी रायपुर द्वारा हर रविवार शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक प्रसारण किया जाता है।

Leave a Reply

Next Post

राजस्थान पुजारी हत्याकांड : सरकार ने अब तक नहीं मानी परिवार की मांग, शव के साथ जयपुर कूच की तैयारी

शेयर करेपीड़ित परिवार 50 लाख के मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग पर अड़ा अंतिम संस्कार करने से इनकार पटवारी और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हो इंडिया रिपोर्टर लाइव करौली 10 अक्टूबर 2020। राजस्थान के करौली में जलाकर मार दिए गए पुजारी के परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर […]

You May Like

सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज