जी-20 समिट के चलते 300 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, रेलवे ने कई ट्रेनों को किया डायवर्ट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 सितम्बर 2023। उत्तर रेलवे ने 300 से अधिक इंटरसिटी और एक्सप्रेस ट्रेनों की सूची जारी की है, जिनका परिचालन दिल्ली में 9-10 सितंबर को होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन के कारण प्रभावित रहेगा। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए जारी परामर्श के मद्देनजर इन ट्रेन को 8 से 11 सितंबर के बीच या तो रद्द कर दिया गया है या फिर इनके मार्ग या गंतव्य स्थान में परिवर्तन किया गया है।

बयान के मुताबिक, यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए जम्मूतवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, तेजस राजधानी हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, वाराणसी-नई दिल्ली एक्सप्रेस सहित 70 ट्रेन के रुकने के लिए अतिरिक्त स्टेशन निर्धारित किए गए हैं।

बयान के अनुसार, 36 ट्रेन के प्रस्थान एवं गंतव्य स्टेशन को बदल दिया गया है। इसमें बताया गया है कि G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान तीन ट्रेन दिल्ली के किशनगंज रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, “जिन लोगों ने उक्त अवधि में यात्रा की योजना बनाई है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए पहले से ही ट्रेन के समय और मार्गों की जांच कर लें।

Leave a Reply

Next Post

‘यह हिंदुओं का देश, तुम पाकिस्तान जाओ’, टीचर पर मुस्लिम छात्रों को निशाना बनाने का आरोप; बैठी जांच

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बंगलूरू 03 सितम्बर 2023। कर्नाटक के एक सरकारी शिक्षिका पर आरोप लगा है कि उसने मुस्लिम छात्रों से पाकिस्तान जाने को कहा। मामला सामने पर उसका तबादला कर जांच शुरू कर दी है। मामले से परिचित अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले […]

You May Like

DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका